दिवाली पर जमकर छलके जाम, 15 दिन में 600 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले
Updated on
24-10-2025 03:49 PM
नई दिल्ली:दिवाली के दौरान शराब की खुदरा बिक्री से दिल्ली सरकार को करीब 600 करोड़ रुपये का एक्साइज रेवेन्यू मिला है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि दिवाली से पहले 15 दिन के दौरान शराब की सरकारी दुकानों से 594 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई थी। वर्ष 2024 में इसी अवधि में यह बिक्री 516 करोड़ रुपये रही थी। दिल्ली में शराब की 700 से अधिक दुकानें हैं जिन्हें चार कॉरपोरेशन चलाती हैं।
अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष दिवाली से पहले पखवाड़े में शराब की कुल बिक्री राशि में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) से कुल राजस्व 4,192.86 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 3,731.79 करोड़ रुपये था।
रेवेन्यू टारगेट
दिवाली के दौरान बढ़ी बिक्री से आबकारी विभाग को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में 6,000 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को पार किया जा सकता है। नए साल के मौके पर होने वाली मांग से भी इसे समर्थन मिलने की संभावना है। बजट 2025-26 में उत्पाद शुल्क का लक्ष्य 7,000 करोड़ रुपये रखा गया था, जिसे बाद में संशोधित कर 6,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…