सोशल मीडिया पर फिर उठीं लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट की मांग

Updated on 01-08-2022 08:45 PM

करीना कपूर खान और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी महीने 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही एक बार फिर से सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग उठने लगी है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त लाल सिंह चड्ढा की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। दरअसल करीना का यह बयान एक इंटरव्यू के दौरान का है, जिसमें उनसे बॉलीवुड के नेपोटिज्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि- 'ये तो लोगों पर निर्भर करता है। अगर आपको हमारी फिल्मों से कोई प्रॉब्लम है तो मत देखो हमारी फिल्में, किसी ने मजबूर नहीं किया है। अगर स्टार किड्स नहीं पसंद तो मत देखो हमारी फिल्में।'

करीना के इस बयान के अलावा आमिर खान का भी एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि -'उन्हें भारत में रहने से डर लगने लगा है।' सोशल मीडिया पर दोनों ही एक्टर्स के बयान वायरल हो रहे हैं। वहीं यूजर्स का गुस्सा फिल्म के दोनों ही लीड एक्टर्स के बयान से एक बार से फूट पड़ा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स अब फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है, 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की साल 1994 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गम्प नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है, लेकिन उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया है, जबकि निर्देशक अद्वैत चंदन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.