छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, NSUI ने किया DU का घेराव

Updated on 07-04-2026 11:56 AM
दुर्ग। कॉलेजों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने को लेकर छात्रों का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की है। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू एवं गुरलिन सिंह, अध्यक्ष दुर्ग जिला एनएसयूआई ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर के एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को छात्र संघ चुनाव करना ही होगा। चुनाव नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं के वास्तविक मुद्दे सामने नहीं आ पा रहे हैं और छात्र वर्ग पूरी तरह से नेतृत्व विहीन हो चुका है एनएसयूआई प्रदेश सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने देगी। कुलपति को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। छात्र अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है।
NSUI ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। चुनाव नहीं होने से छात्र हितों की अनदेखी हो रही है।

NSUI की प्रमुख मांगें:
प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तत्काल बहाली
चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं

चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा

छात्र हितों की रक्षा एवं छात्र गतिविधियों को बढ़ावा
लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप छात्रसंघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए
NSUI पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस ज्ञापन के बाद अब छात्रों और शिक्षण संस्थानों की नजर विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों…
 09 May 2026
रायपुर, प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम इसी महीने मनेंद्रगढ़, जशपुर, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा का…
 09 May 2026
बलरामपुर, बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नाराजगी जताई है। वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को…
 09 May 2026
रायपुर, रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10…
 09 May 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के चार जिलों महासमुंद, दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा में 24 चोरियां करने वाला शातिर चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी,…
 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए…
 09 May 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम…
 09 May 2026
सूरजपुर। जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर…
 09 May 2026
सूरजपुर। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले…
Advt.