गर्भपात के हक की मांग पर कई शहरों में प्रदर्शन, लोगों ने निकाली रैली

Updated on 09-05-2022 06:11 PM


शिकागो। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में गर्भपात के नए कानून के ड्राफ्ट का एक हिस्सा लीक होने के बाद गर्भपात के हक की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के कई शहरों में रैली निकाली। गर्भपात महिलाओं के लिए एक कानूनी विकल्प बना रहे, यह सुनिश्चत करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने इसके समर्थन में लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया। अमेरिका में 50 साल बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद अमेरिका के कई शहरों में लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
गर्भपात के अधिकार के समर्थन में सैकड़ों लोग शिकागो, अटलांटा, ह्यूस्टन और अन्य शहरों में एकत्र हुए। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका के उच्चतम न्यायालय की राय जनता के सामने लीक हो गई है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि अदालत 1973 के ‘रो वी वेड’ मामले को पलटने के लिए तैयार है, जिसने देशभर में गर्भपात को वैध कर दिया था। कोर्ट्स मैटर इलिनोइस के अध्यक्ष कैरोल लेविन ने शिकागो में रैली के दौरान डब्ल्यूएमएक्यू-टीवी से कहा, ‘‘यह सोचने वाली बात है कि महिलाएं क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, इसे लोग अब भी नियंत्रित करना चाहते हैं।’’
इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने रैली में हिस्सा लिया और प्रांत में प्रजनन अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प जताया। गर्भपात का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने भी सड़क पर प्रदर्शन किया। अटलांटा में प्रदर्शनकारियों ने गर्भपात के अधिकारों के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर के मध्य से होते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, ‘‘न गिरजाघर और न ही राज्य, सिर्फ महिलाएं ही अपने भाग्य का फैसला करेंगी।’ ह्यूस्टन में हजारों लोगों ने प्रजनन अधिकार रैली में हिस्सा लिया, जिसका शीर्षक ‘डेमोक्रेट बेटो ओ रुर्के’ था। शीर्षक टेक्सास के गवर्नर के संदर्भ में था। टेक्सास अमेरिका के उन प्रांतों में शामिल है, जो न्यायालय द्वारा गर्भपात के राष्ट्रव्यापी अधिकार को उलटने की स्थिति में खुद गर्भपात पर प्रतिबंध लगा देगा और बलात्कार या अनाचार के लिए कोई अपवाद नहीं छोड़ेगा। उच्चतम न्यायालय की राय का मसौदा कैसे लीक हुआ, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.