डिज़ाइन सामर्थ्य और गुणवत्ता ईसीएमएस विज़न को आगे बढ़ाने के लिए अहम : अशोक चांडक

Updated on 02-04-2026 02:40 PM

भोपाल : ईसीएमएस स्कीम की सफलता दर्शाती है कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में इरादे से अमल की ओर एक निर्णायक परिवर्तन आया है। लिथियम-आयन सैल और फ्लेक्सिबल पीसीबी से लेकर कनेक्टर और डिस्प्ले मॉड्यूल तक मंजूरियां 16 प्रोडक्ट सैगमेंटों में हैं, और ये 8 राज्यों में फैले हुए हैं, जिसमें कर्नाटक और महाराष्ट्र प्रोजेक्ट की तदाद में सबसे आगे हैं। इन निवेशों से 14,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होने और 84,515 करोड़ रुपये का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो इस स्कीम के तहत बन रहे मज़बूत मोमेंटम को दिखाता है। अशोक चांडक, प्रेसिडेंट, आईईएसए के अनुसार मोटे तौर पर, ईसीएमएस प्रोग्राम में 12 राज्यों से 23 उत्पाद श्रेणियों में 75 आवेदन आए हैं, जो पूरे देश में इंडस्ट्री की मज़बूत भागीदारी को दिखाता है। रु. 59,350 करोड़ के लक्षित निवेश के मुकाबले, मंज़ूरी पहले ही रु. 61,671 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो नीतिगत ढांचे में इंडस्ट्री के मज़बूत भरोसे को दिखाता है। इस स्कीम से रु. 4,51,858 करोड़ से ज्यादा का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो रु. 4,56,500 करोड़ के सकल लक्ष्य के करीब है, जबकि रोज़गार का सृजन पहले ही अनुमानित 91,600 नौकरियों के मुकाबले 65,000 से ज्यादा नौकरियां दे चुका है।

आईईएसए, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को उसके अग्रसक्रिय दृष्टिकोण और फास्ट-ट्रैक अप्रूवल के लिए बधाई देता है, जिससे ईकोसिस्टम डैवलपमेंट में काफी तेज़ी आई है। जैसे-जैसे 2026 आकार लेने लगा है, भारत ने एक भरोसेमंद, निवेश योग्य ईएसडीएम डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया का भरोसा जीता है। ईसीएमएस एक गेम-चेंजर है क्योंकि एक मज़बूत ईकोसिस्टम के लिए सिर्फ सेमीकंडक्टर ही नहीं, बल्कि कम्पोनेंट, मटीरियल और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू एडिशन की भी ज़रूरत होती है। सरकार का निरंतर मार्गदर्शन, खासकर डिज़ाइन कॉम्पिटेंसी और सिक्स सिग्मा क्वालिटी को मज़बूत करने पर- दीर्घ-कालिक वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता निर्मित करने हेतु समयोचित एवं महत्वपूर्ण दोनों है। आईईएसए इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में डिज़ाइन आधारित मैन्युफैक्चरिंग दृष्टिकोण को लगातार बढ़ावा दे रहा है और उसकी वकालत कर रहा है, और हमारे सदस्य भारत में डिज़ाइन, इनोवेशन और प्रोडक्ट रचना की उन्नति के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। अगले चरण में स्केलिंग अप, मज़बूत डिज़ाइन टीम निर्माण, लोकल सोर्सिंग और विश्व स्तरीय गुणवत्ता पर फोकस होना चाहिए। ओईएम और सिस्टम कंपनियों को डिज़ाइन किए गए और मेड-इन-इंडिया कम्पोनेंट्स को सक्रियता से अपनाना चाहिए क्योंकि डिमांड क्रिएशन, सप्लाई क्रिएशन जितना ही ज़रूरी है, जबकि डिस्ट्रीब्यूटर भारतीय प्रोडक्ट्स को बिल ऑफ मटेरियल्स में ग्लोबल इंटीग्रेशन में मदद करते हैं।

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.