सरफराज खान के टीम में होने के बाद भी 18 साल के खिलाड़ी पर भरोसा, मुंबई ने आयुष म्हात्रे को बनाया कप्तान

Updated on 13-08-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 18 अगस्त से 9 सितंबर तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन तमिलनाडु क्रिकेट संघ करवाती है। तमिलनाडु में क्रिकेट के जनक माने जाने वाले मोथावरपु वेंकट महिपति नायडू के नाम पर बुची बाबू टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार 1909/10 में हुआ था। पिछले सीजन यह 12 साल के अंतराल के बाद वापस आया। इस सीजन में तमिलनाडु की दो टीम प्रेसिडेंट इलेवन और टीएनसीए इलेवन के साथ चौदह टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें एक टीम मुंबई की भी है।

आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी

इस रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम घोषित हो गई है। 18 साल का आयुष म्हात्रे को मुंबई का कप्तान बनाया गया है। टीम में सरफराज खान , हार्दिक तमोरे, आकाश पारकर और रॉयस्टन डायस जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसके बाद भी आयुष को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। 18 साल के आयुष म्हात्रे का कद मुंबई क्रिकेट में काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए सभी को काफी प्रभावित किया था।

अंडर-19 टीम के कप्तान भी आयुष

आयुष म्हात्रे भारतीय अंडर-19 टीम के भी कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने हाल में ही इंग्लैंड का दौरा किया था। वहां वनडे सीरीज में भारत को जीत मिली जबकि यूथ टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही। यूथ टेस्ट की चार पारियों में आयुष के बल्ले से दो शतक निकले थे। इसके अलावा 80 रनों की पारी भी थी। अपने करियर में उन्होंने अभी तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 2 शतक की मदद से 504 रन बनाए हैं। 7 लिस्ट ए मैच में 458 और 7 ही टी20 में 240 रन बनाए हैं।

मुंबई टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), मुशीर खान, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, सुवेद पार्कर (उपकप्तान), प्रग्नेश कनपिल्लेवार, हर्ष अघव, साईराज पाटिल, आकाश पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), श्रेयस गुरव, यश डिचोलकर, हिमांशु सिंह, रॉयस्टन डायस, सिल्वेस्टर डिसूजा और इरफान उमैर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
 08 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के बीच मचे घमासान ने आईपीएल 2026 के फाइनल का वेन्यू ही बदल दिया। वेन्यू को चिन्नास्वामी स्टेडियम से नरेंद्र…
 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
Advt.