दुबई एयरशो में क्रैश के बावजूद भारतीय तेजस व‍िमान नहीं पड़ा फीका, ब्राजीली व‍िश्‍लेषक का बड़ा ऐलान- भविष्य में दिखेगी ताकत

Updated on 04-12-2025 05:56 PM
ब्रासीलिया: बीते महीने दुबई में एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस हादसे का शिकार हो गया था। 21 नवंबर को विमान अचानक हवा से जमीन पर गिरा और आग का गोला बन गया, जिसमें पायलट नमंश सयाल की जान चली गई। हादसे के बाद कई एक्सपर्ट ने दावा किया कि इससे भारत को इस जेट के लिए विदेशी खरीदार तलाशने में मुश्किल होगी। हालांकि विदेशी एक्सपर्ट का भरोसा तेजस पर बना हुआ है। उनका मानना है कि भविष्य में ये विमान अपना दबदबा बनाएगा।

idrw की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील की एक्सपर्ट ने तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद इसके विकास में निवेश जारी रखने की वकालत की है। उनका मानना है कि तेजस भविष्य के लड़ाकू विमानों के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठा सकता है। ऐसे में इसके विकास पर जिस गति से काम हो रही है, उसे बनाए रखा जाना चाहिए।

क्या बोलीं एक्सपर्ट

यूरोप और यूरेशिया की विशेषज्ञ पैट्रिशिया मारिंस का कहना है कि तेजस एक ऐसा विमान है, जिसे रडार पर पकड़ना मुश्किल है। यह भारतीय वायु सेना के सुखोई Su-30MKI जैसे विमानों का अच्छा साथी है। यह भविष्य में रूस के Su-57 जैसे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के साथ आसानी से काम कर सकेगा।मारिंस ने आगे कहा, 'हवाई लड़ाई में जीत मिसाइलों की लंबी दूरी और सटीकता पर निर्भर है। साथ ही विमान के रडार की शक्ति और स्कैनिंग की गति बहुत मायने रखती है। इसके देखते हुए रूस भी एक छोटा Su-57 बना रहा है। यूरोप के डसॉल्ट राफेल और साब ग्रिपन जैसे विमानों में भी ये चलन दिखता है।'

तेजस की खासियत

मारिंस ने जोर देकर कहा कि रडार पर कम दिखाई देना विमान की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। तेजस अपने डेल्टा-विंग डिजाइन और कंपोजिट मटेरियल की वजह से रडार पर कम दिखता है। साथ ही यह रडार गैलियम नाइट्राइड (GaN) मॉड्यूल से लैस होगा, जो इसकी ताकत बढ़ाएगा।

मारिंस का मानना है कि यह रडार तेजस की क्षमता को बहुत बढ़ा देगा। इससे विमान दूर तक देख पाएगा। साथ ही जैमिंग (रडार जाम करना) का सामना कर सकेगा और उसका प्रदर्शन बेहतर हो जाएगा। इस रडार के लगने से तेजस को निर्यात के लिए दुनियामें और बेहतर अवसर मिलेंगे।

भारत का स्वदेशी विमान

तेजस Mk-1 भारत का स्वदेशी मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने विकसित किया है और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) इसका निर्माण करती है। भारतीय वायु सेना वर्तमान में दो स्क्वाड्रन में 40 तेजस Mk-1 विमानों का संचालन कर रही है।

तेजस Mk-1A को भी शामिल किया जाएगा। इसमें उत्तम AESA रडार और डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर (उड़ान नियंत्रण प्रणाली) शामिल हैं। इसकी डिलीवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। तेजस Mk-2 में GE F414 इंजन लगा होगा। यह ज्यादा हथियार ले जा सकेगा। इसके 2030 तक सेवा में आने की उम्मीद है।

तेजस के साथ हादसा

तेजस की तमाम खासियतों के के बावजूद दुबई एयरशो की दुर्घटना ने इसको चोट पहुंचाई है। तेजस Mk-1 विमान हवा में करतब दिखाते हुए गिर गया था। नवंबर में हुई यह घटना तेजस विमान से जुड़ा दूसरा हादसा है। इससे पहले 2024 में जैसलमेर में एक तेजस का इंजन सीज हो गया था।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन डीके सुनील की ओर से कहा गया है तेजस दुनिया के सबसे सुरक्षित लड़ाकू विमानों में से एक है। इसका रिकॉर्ड खुद इसकी ताकत बताता है। उन्होंने देकर कहा कि तेजस भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.