सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे तबाह कब्रिस्तान मुस्लिम स्टूडेंट्स का गला काटने की धमकी देने वाला अमेरिकी टीचर गिरफ्तार

Updated on 15-12-2023 01:50 PM

इजराइल-हमास जंग का आज 69वां दिन है।  इजराइली सेना गाजा में कब्रिस्तानों को भी तबाह कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इजराइली टैंकों ने शाजाये शहर के ट्यूनीशियाई कब्रिस्तान, जबलिया के अल-फलूजा कब्रिस्तान समेत 6 कब्रिस्तानों को तबाह कर दिया।

इसकी सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें कब्रों को रौंदते हुए निकले इजराइली टैंकों के निशान दिखाई दे रहे हैं। जंग में अब तक गाजा के 19 हजार लोग मारे जा चुके हैं। गाजा में कब्रिस्तानों में जगह नहीं होने के चलते सामुहिक कब्रगाह बनाए जा रहे हैं।

वहीं, अमेरिका में एक 51 साल के टीचर बेंजामिन रीज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 3 मुस्लिम छात्राओं को गला काटने की धमकी दी थी। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN की रिपोर्ट के मुताबिक बेंजामिन ने एक स्टूडेंट को कार से घसीटने की भी चेतावनी दी थी। वीडियो में टीचर स्टूडेंट्स का हॉल में पीछा करते हुए और फिर उन्हें धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। कतरी मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक स्टूडेंट्स ने टीचर से पूछा था कि क्लास के बाहर इजराइल का झंडा क्यों लगा है। इस पर टीचर नाराज हो गया था।

अमेरिका की चेतावनी - गाजा पर हमले कम करे इजराइल
इस बीच अमेरिका ने इजराइल से गाजा में हमले कम करने को कहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गाजा में फिलिस्तीनियों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी NSA जैक सुलिवन से इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने कहा- यह जंग अभी कई महीने चलेगी।

सीजफायर नहीं करेगा इजराइल
अमेरिकी NSA जेक सुलिवन और इजराइली डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट की मुलाकात के बाद गैलेंट के दफ्तर की तरफ से एक लिखित बयान जारी किया गया।

इसमें कहा गया- हमने अमेरिका को बता दिया है कि यह जंग अभी लंबी चलेगी, शायद कई महीने। हमास आतंकी संगठन है और उसने जंग के लिए कई साल तैयारी की है। इसके लिए जमीन के नीचे इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया है। इस टनल नेटवर्क को खत्म करना आसान नहीं है। इसमें कई महीने लगेंगे। हम भी तैयार हैं, और इस टनल नेटवर्क को खत्म करके ही दम लेंगे।

गैलेंट और सुलिवन ने लेबनान की तरफ से इजराइल पर हो रहे हमलों पर भी विचार किया। सुलिवन ने कहा- इजराइल बंधकों की रिहाई के लिए जो कुछ कर रहा है, मैं उससे सहमत हूं। इजराइल को मदद देते रहेंगे। दोनों देशों का मकसद एक है और ये पूरे मिडिल-ईस्ट के लिए जरूरी कदम है। गाजा में आम लोगों को बचाने के लिए इजराइल ने जरूरी कदम उठाए हैं। हम इन पर नजर रख रहे हैं।

जंग खत्म करना चाहता है हमास

  • हमास की पॉलिटिकल विंग के चीफ इस्माइल हानिया ने कहा है कि उनका संगठन चाहता है कि आम लोगों को बचाने के लिए अब जंग बंद होनी चाहिए। टीवी पर जारी हानिया के स्टेटमेंट की जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी है।
  • हानिया ने कहा- हमारे ग्रुप की मिलिट्री विंग भी चाहती है कि जो भी बात जंग खत्म करने के लिए हो, उसका समर्थन किया जाए। इसका फायदा गाजा के आम लोगों को होगा। हमने 16 साल तक गाजा पर शासन किया है। इजराइल के हमले बंद होने के बाद भी हम ही वहां रूल करेंगे। हानिया ने कहा- जो लोग जंग खत्म होने के बाद गाजा में हमास के शासन के भी अंत का सपना देख रहे हैं, वो सपना ही रह जाएगा। गाजा पर हमास की ही सल्तनत रहेगी।
  • वेस्ट बैंक में हमास का समर्थन बढ़ा

    • न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में एक जर्मन फाउंडेशन के सर्वे के हवाले से कहा गया है कि इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक यानी पश्चिमी किनारे में हमास का समर्थन बढ़ रहा है और ये आने वाले वक्त में बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।
    • सर्वे के मुताबिक- इजराइल जिस तरह की बमबारी गाजा में कर रहा है, उससे वेस्ट बैंक के लोगों में हमास को सहानुभूति मिल रही है और यही वजह है कि लोग अब हमास का समर्थन पहले के मुकाबले ज्यादा कर रहे हैं।
    • यह सर्वे 1200 युवाओं के बीच किया गया है। ये लोग गाजा और वेस्ट बैंक में रहते हैं। सर्वे आंकड़े नहीं दिए गए हैं। इसके मुताबिक- ज्यादातर फिलिस्तीनी मानते हैं कि इजराइल कभी हमास को खत्म नहीं कर सकेगा, क्योंकि इसकी जड़ें बहुत गहरी हैं।
    • 'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
      हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

      वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.