अवैध तरीके से अमेरिका में घुसे दो पाक नागरिकों को हिरासत में लिया

Updated on 14-09-2021 07:29 PM
न्यूयार्क अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में सीमा गश्ती एजेंटों ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सीमा अधिकारियों को एक सितंबर को सूचना मिली थी कि अमेरिका और कनाडा की सीमा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति सड़क पर घूम रहे हैं। एक सूचना के आधार पर गश्ती दल ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
गश्ती एजेंटों ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ा जिसके बाद पता चला कि वे पाकिस्तान के नागरिक हैं और उनके पास अमेरिका में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने बताया कि आफताब अकबर हुसैन (41) को आव्रजन न्यायाधीश द्वारा 2013 में अमेरिका से निकाल दिया गया था। उसे कैलिफोर्निया में मादक पदार्थ (एक्सटेसी) रखने का दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल हुई थी। हुसैन पर अवैध तरीके से दोबारा देश में घुसने का आरोप भी दर्ज किया गया है जिसके लिए उसे जुर्माना और दो साल कैद की सजा हो सकती है। विभाग ने कहा कि 33 वर्षीय दूसरा व्यक्ति कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसा था और उसे वापस कनाडा भेज दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.