आदिवासी क्षेत्रों में प्राथमिकता से होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Updated on 30-09-2021 12:07 AM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में कांकेर जिले के पखांजूर, अंतागढ़ कोयलीबेड़ा क्षेत्र से आए नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए पखांजूर, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इन क्षेत्रों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप और विधायक श्री अनूप नाग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए आम नागरिक और आदिवासी समाज के प्रमुख उपस्थित थे।  

 

       मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन का अधिकार दिलाने सरकार प्रतिबद्ध है। वनांचल क्षेत्रों में वन अधिकार पट्टे सहित उन्हें वनोपज संग्रहण और इनके प्रसंस्करण से रोजगार दिलाने की पहल की जा रही है। उन्होंने नागरिकों की मांग के संबंध में कहा कि पखांजूर, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र, उचित मूल्य दुकान, गोदाम, कालेज, बच्चों की पढ़ाई के लिए हास्टल सहित सभी मांगों को परीक्षण के बाद स्वीकृति की पहल की जाएगी। उन्होंने इन क्षेत्र में पुल-पुलियों और शिक्षकों की नियुक्ति डी.एम.एफ. मद से जल्द कराए जाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने पखांजूर क्षेत्र में मक्का से एथनाल प्लांट लगाने के संबंध में कहा कि यदि इस क्षेत्र में उद्योगपति आगे आते हैं तो प्लांट लगाने की अनुमति दी जाएगी।


     
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पखांजूर, कोयलीबेडा, अंतागढ़ और आमाबेड़ा में सर्व आदिवासी समाज के भवन के लिए 20-20 लाख रूपए की घोषणा की। इसी प्रकार पखांजूर में बंगाली समाज के लिए सामाजिक भवन और पखांजूर-कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गढ़प्रतापपुर में माझी समाज के भवन के लिए 20-20 लाख रूपए की स्वीकृति दी। उन्होंने पखांजूर के बांदेगांव के श्री संतोष कीर्तनिया को उनके द्वारा लिखित साहित्य के प्रकाशन के लिए एक लाख रूपए की मंजूरी दी। मुलाकात के दौरान पखांजूर, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा क्षेत्र के लोगों ने आदिवासी समाज की संस्कृति के संरक्षण के लिए देवगुड़ी और घोटुल निर्माण की स्वीकृति के साथ ही वनाधिकार पट्टों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें क्षेत्र में आने का न्योता दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.