डीजीसी ओपन गोल्फ मुकाबले 24 मार्च से होंगे

Updated on 19-02-2022 07:50 PM

नई दिल्ली अगले साल यहां 24 से 27 मार्च तक होने वाले पांच लाख डॉलर इनामी राशि वाले डीजीसी ओपन के साथ ही देश में करीब ढाई साल बाद एशियाई टूर के मुकाबले खेले जाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण ये अब तक नहीं हुए थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन नये लोधी कोर्स पर किया जाएगा। यह नया टूर्नामेंट 2022 एशियाई टूर कैलेंडर के सत्र के शुरुआती हिस्से के मुख्य टूर्नामेंटों में से एक होगा।

दिल्ली गोल्फ क्लब के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि डीजीसी ओपन नया टूर्नामेंट है जिसे गैरी प्लेयर द्वारा डिजाइन नये कोर्स पर खेला जाएगा। यह इससे जुड़े सभी लोगों के लिए नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से भारत में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट की वापसी में दिल्ली गोल्फ क्लब को अहम भूमिका निभाने का अवसर मिला है।

गौरतलब है कि भारत में पिछली एशियाई टूर प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर 2019 में पैनासोनिक ओपन इंडिया के रूप में किया गया था। यही टूर्नामेंट अक्टूबर 2018 में दिल्ली गोल्फ क्लब में हुई एशियाई टूर की पिछली प्रतियोगिता थी। इस टूर्नामेंट में काविड-19 के सभी नियमों का पालन भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.