सिवनी हवाला केस में DGP का एक्शन, 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार

Updated on 14-10-2025 12:35 PM
सिवनी: जिले में 3 करोड़ रुपये की हवाला लूट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में CSP पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने खुद इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह घटना नेशनल हाईवे 44 पर हुई थी, जहां कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने हवाला की रकम लूटी थी।

गंभीर अपराध की धाराएं लगीं

यह मामला अपराध क्रमांक 473/2025, थाना लखनवाड़ा के तहत दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) (डकैती), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 140(3) (अपहरण) और 61(2) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के संकेत कल ही मिलने लगे थे।

आईजी बोले-जांच का विषय

जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले को जांच का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि जब्त की गई रकम भी जांच के दायरे में है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हवाला कारोबार चलाने वाले के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए हैं और उन्हें आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए सिवनी से आईपीएस अधिकारी जितेंद्र सिंह को जबलपुर भेजा गया है।

पुलिस की छवि हुई धूमिल

आईजी वर्मा ने स्वीकार किया कि इस घटना से पुलिस की छवि को निश्चित रूप से धूमिल हुई है, इसलिए इसकी जांच बहुत बारीकी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हवाला मामले में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं, और जांच जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी क्योंकि यह एक गंभीर मामला है। पुलिस की छवि पर लगे इस दाग को लेकर आईजी ने गोलमोल जवाब देते हुए जांच की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.