धनंजय डिसिल्वा ने श्रीलंका के लिए ठोका दमदार शतक, दूसरे टेस्ट मैच में बढ़ाईं पाकिस्तान की मुश्किलें

Updated on 27-07-2022 07:07 PM

श्रीलंका के मध्य क्रम के बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा ने गाले के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शतक जड़ा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में धनंजय डिसिल्वा के बल्ले से शतक निकला और इस शतकीय पारी ने श्रीलंका की टीम को राहत पहुंचाई, जबकि पाकिस्तान टीम की मुश्किलें धनंजय डिसिल्वा ने बढ़ा दी हैं। श्रीलंका की बढ़त अब पाकिस्तान के खिलाफ 470 रन के पार पहुंच गई है।  श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा ने 159 गेंदों में 16 चौकों की मदद से टेस्ट करियर का अपना 9वां शतक पूरा किया। इसी शतक की बदौलत श्रीलंका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में मजबूत स्थिति बनाई। श्रीलंका के पास खबर लिखे जाने तक 471 रनों की बढ़त की और मुकाबले के चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी था, जहां श्रीलंका का स्कोर 88 ओवर में 324 रन पर 7 विकेट था। 

इस मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका की टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए थे, जिसमें दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला और ओशादा फर्नांडो ने अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 231 रन पर ढेर हो गई और पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 147 रन की बेसकीमती बढ़त मिली थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.