धनुष-कृति की फिल्‍म को 8वें दिन झटका, 'धुरंधर' के कारण मझधार में डोल रही नैया!

Updated on 06-12-2025 12:48 PM
धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्‍क में' को 8वें दिन झटका लगा है। पहले हफ्ते में हिंदी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाने वाली यह रोमांटिक ड्रामा अब 'धुरंधर' का ताप झेल रही है। रणवीर सिंह की स्‍पाई-एक्‍शन ड्रामा ने शुक्रवार को जबरदस्त ओपनिंग ली है। इसका सीधा असर डायरेक्‍टर आनंद एल राय की फिल्‍म पर पड़ा है। 'तेरे इश्‍क में' के स्क्रीन काउंट और कलेक्शन पर 'धुरंधर' ने काफी असर डाला है। दूसरे शुक्रवार को 'रांझाणा' के इस स्‍प‍िरिचुअल सीक्‍वल फिल्‍म की कमाई में -35.34% की कमी आई है। वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार जा चुकी यह फिल्‍म अब अपने दूसरे वीकेंड में देश में भी 100 करोड़ क्‍लब में शामिल हो पाएगी, इसको लेकर संशय है।

एकतरफा प्‍यार में दीवानगी का रौद्र रूप दिखाती 'तेरे इश्क में' का बजट 95 करोड़ रुपये है। वैसे, फिल्‍म की तारीफ इस मायने में बनती है कि मिली-जुली समीक्षाओं के बावजूद इसने पहले हफ्ते में देश में शानदार 83.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया। लेकिन शुक्रवार को 'धुरंधर' ने इसकी रफ्तार पर लगाम लगा दी है। आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 27.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

'तेरे इश्‍क में' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, हिंदी के साथ ही तमिल में रिलीज हुई 'तेरे इश्‍क में' ने दूसरे शुक्रवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले गुरुवार को इसने ₹5.8 करोड़ की कमाई की थी। रिलीज के 8वें दिन सिनेमाघरों में फिल्‍म के शोज में 18.44% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब देश में 87.40 करोड़ रुपये है। इसमें से हिंदी में 83.25 करोड़ और तमिल में 4.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

वीकेंड में 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री?

'तेरे इश्‍क में' की लीड जोड़ी की केमिस्ट्री और पॉज‍िटिव वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से इस फिल्‍म ने वीकडेज में भी फुटफॉल बनाए रखा था। लेकिन अब इसकी टक्‍कर 'धुरंधर' से है। इसे देश में 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री के लिए अभी 12.6 करोड़ की जरूरत है। दूसरे वीकेंड में यह आंकड़ा पार होने की उम्‍मीद है, लेकिन राह थोड़ी मुश्‍क‍िल जरूर है, क्‍योंकि 'धुरंधर' की भी तारीफ हो रही है, ऐसे में शनिवार और रविवार को इसकी कमाई बढ़ने के आसार अध‍िक हैं।

'तेरे इश्‍क में' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा परफॉर्म किया है। विदेशी बाजार में इसने 8 दिनों में 14.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है। जबकि देश और विदेश मिलाकर 118.00 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है।

'तेरे इश्‍क में' की सोमवार से होगी असल परीक्षा

इतना तो जरूर है कि 'तेरे इश्‍क में' अपने दूसरे वीकेंड में बजट वसूल लेगी। लेकिन आगे सोमवार से वीकडेज में इसकी धीमी शुरुआत होगी। फिल्‍म अब सेफ ज़ोन में है और फ्लॉप के ठप्‍पे से कोसो दूर निकल आई है। लेकिन अब असल चुनौती यह है कि क्या यह 'धुरंधर' के तूफान का सामना कर पाएगी?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.