धर्मेंद्र 39 साल पहले 'जेम्स बॉन्ड' बन मचाने वाले थे तहलका, मगर नहीं रिलीज हुई 'शेर', अनिल शर्मा ने किया खुलासा

Updated on 15-11-2025 04:35 PM
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र देओल के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्टर 70 के दशक से लेकर आज तक पर्दे पर सक्रिय हैं और कई निर्माता और निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं। अब फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र की पुरानी फिल्म 'शेर' का किस्सा शेयर किया है, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई।

'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्म को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक और निर्माता अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र देओल की एक फिल्म को लेकर पुरानी यादों को ताजा किया है। उन्होंने एक्टर की 1986 में बनी फिल्म 'शेर' का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र शर्टलेस, हाथ में बंदूक लिए दिख रहे हैं।

अनिल शर्मा की फिल्म 'शेर' में धर्मेंद्र

उन्होंने कैप्शन में लिखा, '1986 में आई फिल्म 'शेर' का निर्माण एक भारतीय और एक विदेशी निर्माता ने किया था। यह एक जासूसी वाली फिल्म थी और धरम जी के लिए एक जेम्स बॉन्ड जैसा किरदार। इसे विदेश में शूट किया जाना था लेकिन हमने कुछ एक्शन सीन और एलपी द्वारा रचित एक गाना मुंबई में सेट पर शूट किया था। मुझे आज भी याद है कि इस फिल्म में धरम जी का स्टाइल कितना मन को मोह लेने वाला था।'

धर्मेंद्र की वो फिल्म, जो रिलीज नहीं हुई

उन्होंने आगे लिखा, 'धर्मेंद्र की ये फिल्म उस दौर के किसी भी बॉलीवुड अभिनेता के लिए एक अलग लेवल की थी।' बता दें कि फिल्म 'शेर' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म का निर्देशन भी अनिल शर्मा ने किया था, लेकिन साल 1987 में वे धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'हुकुमत' लेकर आए, जो पर्दे पर हिट साबित हुई। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा सदाशिव अमरापुरकर, शम्मी कपूर, रति अग्निहोत्री, गोगा कपूर, और गुड्डी मारुति जैसे स्टार दिखे थे।

अनिल शर्मा के बारे में

मथुरा के रहने वाले अनिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने 'पति-पत्नी और वो', 'द बर्निंग ट्रेन', और 'इंसाफ का तराजू' फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया और फिर बतौर डायरेक्टर साल 1981 में फिल्म 'श्रद्धांजलि' से करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने 'बंधन कच्चे धागों का', 'हुकुमत', और 'तहलका' जैसी फिल्में की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.