धर्मेद्र के परिवार की बहू, जिन्होंने छोड़ दी फिल्में, माधुरी से खरीदा था घर और शाहरुख से ली थी ट्रेनिंग

Updated on 02-03-2026 05:33 PM
आज हम यहां फिल्मी दुनिया की उस एक्ट्रेस के बारे में बातें करने जा रहे हैं जो धर्मेंद्र के खानदान से ताल्लुक रखती हैं। रिश्ते धर्मेंद्र की बहू लगने वालीं दीप्ति भटनागर ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। इन्होंने शाहरुख खान ने ट्रेन किया। इतना ही नहीं, इन्होंने माधुरी दीक्षित का घर भी खरीद लिया।

देओल परिवार बॉलीवुड के सबसे सम्मानित फिल्मी परिवारों में से एक है। इस परिवार में एक ऐसी बहू आईं जिन्होंने अचानक फिल्में छोड़ दीं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मीं दीप्ति मॉडलिंग के लिए नहीं बल्कि अपने हैंडीक्राफ्ट्स के प्रमोशन के लिए एक अच्छी ऐड एजेंसी की तलास में मुंबई आई थीं। यहां आने के बाद 1992 मेंउन्होंने अपना हैंडीक्राफ्ट्स की बिजनेस शुरू किया और इसी दौरान उन्हें किसी साड़ी के ऐड के लिए मौका मिल गया। इसके बाद उन्हेोंने 12 और कैंपेन साइन किया। वो तब 18 साल की थीं जब उन्होंने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने Eve's Weekly Miss India का ताज जीत लिया।

पहली बार टेलिविजन शो 'ये है राज' में नजर आईं

इसके बाद वो अलग-अलग इंटरनैशनल फैशन शोज़ में हिस्सा लेने लगीं। साल 1998 में वो टेलिविजन शो 'ये है राज' में नजर आईं। उन्होंने इसमें पुलिस ऑफिस का रोल निभा रहीं रूबी भाटिया को रिप्लेस किया।

वीरेंद्र के बेटे रणदीप आर्य से शादी रचाई

बता दें कि दीप्ति भटनागर ने धर्मेंद्र के चचेरे भाई वीरेंद्र के बेटे रणदीप आर्य से शादी रचाई है। रणदीप एक जाने-माने पंजाबी फिल्म एक्टर रहे हैं। दीप्ति ने भी फिल्मों में काम किया लेकिन फिर उन्होंने फिल्मों को छोड़कर एक ट्रैवल ब्लॉगर बनने का फैसला किया।

मन्नत मांगी थी कि महीने के अंत तक खाते में एक लाख रुपये

दीप्ति ने साल 2022 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में बताया था, 'जब मैं 22 साल की उम्र में पहली बार मुंबई आई, तो मैंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जुहू में अपना पहला बैंक खाता खोला। मैंने मन्नत मांगी थी कि महीने के अंत तक मेरे खाते में एक लाख रुपये हों। मॉडलिंग से आसानी से पैसे कमाए जा सकते थे, इसलिए मैं सफल रही।'

माधुरी दीक्षित से खरीदा घर

दीप्ति ने ये भी कहा था, 'जब मैं मुंबई आई, तो मैं 11 महीनों में अपना सपनों का घर खरीदना चाहती थी। मैंने खरीद लिया! जुहू में, और वह भी माधुरी दीक्षित से।'

ट्रैवल गाइड शो 'यात्रा' और 'मुसाफिर हूं यारो'

साल 2001 में दीप्ति ने टेलिविजन प्रोडक्शन में कदम रखा। उन्होंने रिलिजियस ट्रैवल गाइड शो 'यात्रा' और वर्ल्ड ट्रैवल गाइड 'मुसाफिर हूं यारो' शुरू किया, जिसे उन्होंने होस्ट किया।

कई हिन्दी, तमिल और तेलुगू फिल्में कीं

दीप्ति की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 1995 में फिल्म 'राम शास्त्र' (1995) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कुछ कुछ तमिल, तेलुगु फिल्में भी कीं। उन्होंने 'कालिया', 'कहर', 'हम तुम पे मरते हैं', 'मन', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'रोक सको तो रोक लो' जैसी फिल्में कीं।

शाहरुख ने दी थी ट्रेनिंग, स्क्रीन टेस्ट के दौरान वो भाग गईं

बताया जाता है कि फिल्म 'कभी हां कभी ना' के दौरान शाहरुख खान ने उन्हें ट्रेनिंग दी थी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा ता कि स्क्रीन टेस्ट के दौरान वो भाग गई थीं।

'मुसाफिर हूं यारों को होस्ट करते हुए अपने बच्चों को जन्म दिया'

फिल्मों में अच्छा काम करने ते बावजूद भी फिल्मों से उनका आकर्षण कम रहा। उन्होंने एक बातचीत में बताया था, 'मैंने अपने परिवार के साथ दुनिया की यात्रा की है और मुसाफिर हूं यारों को होस्ट करते हुए अपने बच्चों को जन्म दिया। मेरे दोनों बेटे मेरे साथ ट्रैवल करते थे और उनके साथ दुनिया की सैर करना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.