धर्मेंद्र की घुड़की से डर गया था पूरा अंडरवर्ल्ड, आंखों में आंखे डाल कहा- मुझसे पंगा मत लेना, पूरा पंजाब आ जाएगा

Updated on 11-11-2025 01:59 PM
सत्तर और 80 का दशक... यह वो दौर था, जब बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का खौफ हावी हो गया था। अंडरवर्ल्ड इतना ताकतवर था कि किसी भी एक्टर की हिम्मत नहीं होती थी कि वह उसका फोन न उठाए और उसकी कोई बात टाले। उस वक्त फंड की कमी थी, तो कुछ प्रोड्यूसर्स ने अंडरवर्ल्ड और माफिया का पैसा फिल्मों में लगाना शुरू कर दिया। इसके कारण माफिया धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने कदम पसारता चला गया और फिल्म स्टार्स उसके आगे डरे-सहमे रहने लगे। सिर्फ 'ही मैन' धर्मेंद्र और उनका परिवार ही था, जो अंडरवर्ल्ड से बिल्कुल नहीं डरे। यह खुलासा एक्टर और डायरेक्टर सत्यजीत पुरी ने एक इंटरव्यू में किया था।

सत्यजीत पुरी ने कुछ समय पहले 'फ्राइडे टॉकीज' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उस समय अंडरवर्ल्ड बहुत ताकतवर था, जिसके आगे किसी भी एक्टर की घिग्घी बंध जाती थी। सिर्फ धर्मेंद्र ही थे, जो न तो डरे और ना ही झुके। उनका परिवार भी अंडरवर्ल्ड के आगे डटकर खड़ा रहा। धर्मेंद्र निडर रुख के कारण अंडरवर्ल्ड भी उनसे पंगा लेने से बचता था।

धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड से कहा- तुम्हारे पास 10 लोग और मेरे पास पूरी फौज, पंगा ना ले

सत्यजीत पुरी ने बताया था, 'उस जमाने में अंडरवर्ल्ड का बोलबाला था। वह बहुत ताकतवर था। वो जमाना था जब अंडरवर्ल्ड किसी एक्टर को बुलाता, तो वो डर जाता। लेकिन धरमजी और उनका परिवार उससे कभी नहीं डरता था। वो अंडरवर्ल्ड से कहते थे- अगर तुम आओगे तो पूरा साहनेवाल पंजाब से आ जाएगा। तुम्हारे पास 10 लोग हैं, लेकिन मेरे पास पूरी फौज है। एक बोलूंगा और ट्रक भरके आएंगे पंजाब से लड़ने के लिए। तो तू मेरे से पंगा न ले। और उन्होंने 'अंडरवर्ल्ड' ने सच में धर्मेंद्र से पंगा नहीं लिया।'

जब फैन ने चाकू से धर्मेंद्र पर किया था हमला

सत्यजीत पुरी ने फिर एक वाकया बताया जब एक फैन ने उन पर चाकू से हमला किया था, और एक्टर ने एक ही मिनट में उसे मजा चखा दिया था। सत्यजीत के मुताबिक, धर्मेंद्र इस तरह की स्थितियों से पलभर में निपट लेते थे। सत्यजीत बोले थे, 'एक बार एक फैन ने धर्मेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया और धर्मेंद्र ने एक मिनट के अंदर ही उस स्थिति को संभाल लिया था। आजकल के एक्टर्स अपने साथ छह गनमैन वगैरह के साथ चलते हैं, लेकिन उन दिनों धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे एक्टर खुलेआम घूमते थे।'

अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र के लिए सब कर दुआएं

धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उन्हें सोमवार, 10 नवंबर को भर्ती करवाया गया था। धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसके बाद खबरें आईं कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर डाल दिया गया है। फिर कुछ देर बाद निधन की खबर भी आ गई। लेकिन हेमा मालिनी और बेटी ऐशा देओल ने इसका खंडन किया और कहा कि एक्टर की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, सनी देओल की टीम ने हेल्थ अपडेट जारी किया है कि धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं। उन पर इलाज का असर हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.