धवन ने बेटे जोरावर के साथ साझा की तस्वीर

Updated on 15-09-2021 07:45 PM
नई दिल्ली । क्रिकेटर शिखर धवन अभी कठिन समय से गुजर रहे हैं। धवन का हाल ही में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक को गया था। इसके बाद टी20 विश्व कप के लिए चयनित भारतीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है। धवन आजकल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण के मुकाबलों के लिए यूएई में है। धवन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम सलामी बल्लेबाज हैं। धवन ने हाल ही में अपने बेटे जोरावर के साथ बात की। 
धवन ने यूएई से अपने बेटे जोरावर से वीडियो कॉल के जरिये बात की। उन्होंने जोरावर से वीडियो कॉल करते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धवन ने कहा, ‘मेरे दिन का सबसे खास हिस्सा।’
गौरतलब है कि धवन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये अक्सर अपनी पत्नी, बेटे और बेटियों की तस्वीरें शेयर करते रहते थे पर इस साल की शुरुआत से ही वह सोशल मीडिया पर अकेले ही नजर आए थे हालांकि, उन्होंने 2-3 बार जोरावर के साथ तस्वीरें जरूर शेयर कीं थीं पर पत्नी आयशा और बेटियों के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी। कुछ वक्त पहले ही उनकी पूर्व पत्नी आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट कर तलाक की बात सार्वजनिक की थी। धवन और आयशा का बेटा जोरावर अभी ऑस्ट्रेलिया में अपनी अपनी मां के साथ ही है। अपने तलाक और टी20 विश्वकप के लिए  टीम में जगह नहीं मिलने पर धवन की ओर से कोई बयान नहीं आया है हालांकि कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक संदेश जरुर लिखा था। इसमें इस सलामी बल्लेबाज ने लिखा था कि  हंसते रहिए क्योंकि यही आप की सबसे बड़ी ताकत है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.