धवन ने कोरोना संक्रमित होने के बाद शेयर की तस्वीर

Updated on 04-02-2022 07:04 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोरोना संक्रमित होने के बाद अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। इस पर धवन के प्रशंसकों ने उनके शीघ्र ठीक होने की कामना की है। धवन के अलावा भारतीय टीम के तीन अन्य खिलाड़ी भी संक्रमित हुए हैं।

इसके साथ ही सहयोगी स्टाफ के 4 सदस्य भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस के एक साथ 7 मामले सामने आने के बाद भारत और वेस्टइंडीज  के बीच 6 फरवरी से होने वाली एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच को लेकर भी संशय बढ़ गया है। यह भी कहा जा रहा है कि इसस मैच को आगे बढ़ाया जा सकता है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद पहुंच गई थी। उसके बाद से ही टीम आइसोलेशन में है।

धवन ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वह हाथ जोड़े नजर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार। मैं अच्छा हूं और आप सभी के इतने प्यार से अभिभूत हूं।धवन के प्रशंसक इस तस्वीर पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर ने उनके जल्दी ठीक होने और टीम से जुड़ने की भी प्रार्थना की है।  इस तस्वीर पर अभी तक 1.2 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं। प्रशंसकों ने धवन से जल्दी ठीक होने को कहा है। साथ ही कहा कि आप के नहीं खेलने से शुरुआती ओवर देखना मुश्किल रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.