धवन को टी20 विश्वकप के लिए शामिल किया जाना था : एमएसके प्रसाद

Updated on 25-09-2021 09:01 PM

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 14 के दूसरे चरण में जिस प्रकार दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बल्लेबाजी की है। उससे एक बार फिर ये सवाल उठे हैं कि कही उन्हें टी20 विश्वकप के लिए टीम में शामिल कर चयनकर्तओं ने कोई गलती तो नहीं की है। भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भारतीय भी टी20 विश्व कप टीम के लिए चयनित टीम पर सवाल उठाये हैं। प्रसाद ने कहा कि धवन और क्रुणाल पंड्या को टी20 विश्वकप दल में जगह मिलनी चाहिये थी। प्रसाद ने कहा कि धवन और क्रुणाल की कमी टी20 विश्व कप दौरान जरूर खलेगी।


प्रसाद का मानना है कि धवन अनुभवी हैं और उनका फॉर्म भी अच्छा है, इसलिए उन्हें जरूर शामिल किया जाना चाहिये था। धवन इस समय आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं और वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल की ऑरेंज कैप पर उन्हीं का कब्जा है। धवन ने आईपीएल 2021 में अबतक 9 मैचों में सबसे ज्यादा 422 रन बनाए हैं। धवन का बल्लेबाजी औसत 52.75 का है और उनका स्ट्राइक रेट भी 131 से ज्यादा का है। धवन ने तीन अर्धशतक लगाये हैं।


धवन ने पिछले 6 सत्र से आईपीएल में 400 से ज्यादा रन बनाये हैं। साल 2016, 2019 और 2020 में धवन ने 500 से ज्यादा रन बनाए। पिछले साल तो उनके बल्ले से 618 रन निकले और टीम फाइनल तक पहुंची। धवन ने आईपीएल में अबतक 8 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं हालांकि इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 विश्व कप के लिए जगह नहीं दी। धवन पर इशान किशन को वरीयता दी गई है जो कि ओपनर होने के साथ-साथ एक विकेटकीपर भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.