पंत की बहन का शादी का फंक्शन, धोनी-रैना पहुंचे:मसूरी में संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके

Updated on 12-03-2025 03:34 PM

टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी का शादी समारोह मसूरी में चल रहा है। मंगलवार को संगीत समारोह में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना भी पहुंचे और जमकर डांस किया।

धोनी, रैना और पंत के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीनों 'दमा दम मस्त कलंदर' गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। पंत के बहन की शादी आज मसूरी में है।

काली टी-शर्ट और क्रीम कलर का पैंट पहने थे धोनी 

धोनी संगीत समारोह में काली टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट पहन कर शामिल हुए। वहीं, रैना ने ब्लू सूट कैरी किया था। रैना, धोनी के करीबी दोस्त हैं।

धोनी मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे चार्टर्ड विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और अन्य लोग भी थे। धोनी को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, कैप्टन कूल ने किसी से बात नहीं की और कार में सवार होकर मसूरी के लिए रवाना हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। सीजन का ओपनिंग मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के…
 13 March 2025
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की बहन की शादी में एमएस धोनी और गौतम गंभीर समेत कई बड़े क्रिकेट सितारे शामिल हुए। यह शादी मसूरी में इसी हफ्ते हुई। धोनी ने खूब डांस किया…
 13 March 2025
नई दिल्ली: हंसता हूं अपनी बर्बादियों पर, रोने को अब बचा ही क्या है? कुछ ऐसा ही सोच रहा होगा यह इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिसकी कभी तूती बोलती थी। लोग एक झलक…
 13 March 2025
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत को जिताने में स्टार मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मे अहम भूमिका निभाई है। अय्यर ने टीम इंडिया के लिए पूरे टूर्नामेंट…
 13 March 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन से ठीक पहले टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। राजस्थान रॉयल्स के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ पैर में चोट लगने के बावजूद टीम…
 13 March 2025
बांग्लादेशी प्लेयर महमूदुल्लाह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बुधवार को महमुदुल्लाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर रिटायरमेंट एनाउंस किया। 39 साल के महमुदुल्लाह पहले ही 2021…
 13 March 2025
भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे सुनील छेत्री ने जून 2024 में कतर के खिलाफ मैच के बाद कोलकाता में संन्यास ले लिया था। 19 साल के उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय…
 12 March 2025
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक और सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर (264 रन) बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं रोहित के…
 12 March 2025
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया। भारतीय टीम को राहुल के रूप में इस टूर्नामेंट में नया…
Advt.