'नास्त्रेदमस' दिनेश कार्तिक की कमेंट्री के फैन हुए धोनी, DK की तारीफ में पढ़े कसीदे

Updated on 03-03-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी कमेंट्री का ‘काफी लुत्फ उठाते’हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में फिलहाल कमेंट्री कर रहे 37 वर्षीय कार्तिक आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में मैदान पर आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में कार्तिक ने ‘आरसीबी पॉडकास्टर’ पर कहा कि धोनी से मिले तारीफ के एक-एक शब्दों ने उनके लिए कमेंट्री को और खास बना दिया। कार्तिक ने कहा, ‘मुझे कमेंट्री के जो थोड़े बहुत मौके मिले है मैंने उसका आनंद लिया। मुझे लगता है कि मुझे खेल के बारे में बोलने, विश्लेषण करने में बहुत मजा आ रहा है। मैं इस तरह से वर्णन करना चाहता हूं कि इस खेल को देखने वाले हर व्यक्ति के लिए कुछ सार्थक हो।’


उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं, मैंने हमेशा अपने तरीके से एक स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश की और इसे उस तरह से स्पष्ट करने की कोशिश की, जिस तरह से मैंने सोचा था।’ भारत के लिए तीनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व कर चुके कार्तिक ने कहा, ‘मुझे सबसे बड़ी प्रशंसा उस व्यक्ति से मिली जिसकी मुझे सबसे कम उम्मीद थी। मैं धोनी की बात कर रहा हूं। उन्होंने मुझे कहा, ‘मैंने वास्तव में कमेंट्री का आनंद लिया। बहुत बहुत अच्छा। आप शानदार कर रहे है’।’इसके अलावा कार्तिक ने आगे अपने बयान में धोनी के प्रशंसा करने पर अपने रिएक्शन के बारे में भी बताया। कार्तिक ने कहा , ‘ इस पर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ। मैंने उन्हें शुक्रिया कहा। आप जानते है कि यह मेरे लिए बड़ी बात है। वह खेल पर करीब से नजर रखते है। इसलिए उनसे ऐसी बातें सुनना वास्तव में अच्छा था और मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरी कमेंट्री का आनंद लिया।

बात करें दिनेश कार्तिक की तो, वह अब 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले साल डीके का प्रदर्शन आईपीएल में सांतवे आसमान पर रहा था। उन्होंने पिछले सीजन 183 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का फिरसे मौका मिला था। बहरहाल, आईपीएल 2023 में एक बार फिर आरसीबी को अपने फिनिशर से काफी उम्मीदें होंगी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.