धोनी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला

Updated on 11-07-2022 09:22 PM

लंदन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी यहां इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाने ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे है। धोनी के खिलाड़ियों से बात करने की कुछ तस्वीरें भी बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी की हैं। बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम के अंदर की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो अपने पुराने अंदाज में नजर रहे हैं। जिसे देखकर यही लग रहा है कि उन्होंने भले ही खेल से संन्यास ले लिया है पर भारतीय क्रिकेट में अभी भी उनका प्रभाव बरकरार है।

धोनी ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से काफी देर बात की. बीसीसीआई ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सहित सभी खिलाड़ी उनकी बातों को ध्यान से सुनते नजर रहे हैं। बीसीसीआई ने भी अपने ट्वीट में लिखा है, "सब हमेशा सुनते हैं, जब धोनी बोलते हैं।" धोनी की इन तस्वीरों को देखकर यही लग रहा है कि वो एजबेस्टन में भारत की यादगार जीत के दौरान स्टेडियम में थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय पारी की शुरुआत करने वाले ऋषभ पंत ने भी इस पर खुशी जतायी है।

ऋषभ ने धोनी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "दोहरी जीत, अगले मुकाबले का हमें इंतजार है।" गौरतलब है कि ऋषभ पूर्व कप्तान धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। इससे पहले धोनी ने अपने दोस्तों के साथ विंलबडन टेनिस टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच देखा था। इसकी तस्वीरें भी विंबलडन आईपीएल टीम सीएसके ने जारी की थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.