धोनी अब तक के सबसे महान सफेद गेंद वाले कप्तान : रवि शास्त्री

Updated on 04-10-2021 08:45 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी को सबसे महान सफेद गेंद वाला कप्तान माना है। शास्त्री के मुताबिक सफेद गेंद के प्रारूप में धोनी ने वास्तव में उच्च मानक स्थापित किए हैं। क्रिकेट का इतिहास उन कहानियों से भरा है, जो भारत के पूर्व कप्तान की प्रतिभा की व्याख्या करती हैं।

जिन लोगों ने उन्हें करीब से देखा है, उनका कहना है कि नेतृत्व के मामले में धोनी से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है। शास्त्री का मानना ​​है कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सबसे महान सफेद गेंद वाले कप्तान हैं। रवि शास्त्री ने फेन कोड से बातचीत में कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में एक कप्तान जो कुछ भी हासिल कर सकता है, वह लगभग सब कुछ उन्होंने हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी के रिकॉर्ड खुद ही बोलते हैं।


शास्त्री ने कहा, धोनी अब तक के सबसे महान सफेद गेंद वाले कप्तान हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनके रिकॉर्ड को देखें। ऐसा क्या है, जो उन्होंने नहीं जीता? आईपीएल, चैंपियंस लीग, सभी आईसीसी टूर्नामेंट, दो वर्ल्ड कप। जब सफेद गेंद वाले क्रिकेट की बात आती है तो यहां उनके करीब कोई नहीं है। वह सबसे महान हैं। किंग कॉन्ग, आप उन्हें इस तरह से बुला सकते हैं। कोच रवि शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी का शांत व्यवहार और स्थिति पर नियंत्रण उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

उन्होंने कहा, जब आप धोनी को एक टीम की कप्तानी करते देखते हैं और जब आप चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को देखते हैं, तो यह आश्वासन और शांति होती है कि चीजें नियंत्रण में हैं। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करना जारी रखा। आईपीएल के इस सीजन में सीएसके की टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम बनी हैं, जिसने इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.