धोनी को मिला है ऐसा खूंखार गेंदबाज, जिसे देखकर भूल जाएंगे आर्चर को, अभी-अभी चैंपियन बनकर लौटा है

Updated on 20-03-2023 08:10 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। हालांकि आईपीएल के इस नए सीजन से पहले सीएसके की टीम ने अपने खेमे में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। दरअसल सीएसके की टीम ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला को अपनी टीम में शामिल किया है। मगाला सीएसके में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइनल जैमिसन की जगह शामिल किए गए हैं। जैमीसन को सीएसके ने एक करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था लेकिन वह चोटिल होने के कारण अब फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेल पाएंगे।


वहीं सिसांडा मगाला को अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 5 वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिल चुका है। वनडे क्रिकेट में वह 6 विकेट झटके हैं जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम सिर्फ 3 विकेट दर्ज है। हालांकि टी20 फॉर्मेट में उन्हें 127 मैचों में खेलने का अनुभव है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 136 विकेट अपने नाम किए हैं।
    सीए20 में सनराइजर्स को बनाया था चैंपियन

    सिसांडा मगाला हाल ही में खूब सुर्खियों में थे जब वह सीए20 लीग में सनराइजर्स इस्टर्न कैप को अपनी गेंदबाजी से चैंपियन बनाया था। सीए20 लीग के पहले सीजन में मगाला ने अपनी दमदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 12 मैच खेले जिसमें उनके नाम 14 विकेट दर्ज है।

    मगाला लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के टॉप-5 के लिस्ट में शामिल थे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को उम्मीद को होगी कि आईपीएल में भी मगाला सीए20 लीग की तरह दमदार प्रदर्शन कर आईपीएल में उन्हें चैंपियन बनाए।

    आईपीएल में चार बार की चैंपियन है सीएसके की टीम

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में चार बार की चैंपियन है। इस लीग में धोनी की कप्तानी में टीम ने पहली बार 2010 में खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इसके बाद 2011 में भी सीएसके की टीम चैंपियन बनी। हालांकि इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन जानदार रहा लेकिन तीसरी बार चैंपियन बनने में उसे 7 साल लग गए। धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 2018 तीसरी बार खिताब पर अपना कब्जा किया जबकि चौथी बार सीएसके ने 2021 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया।

    इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम ही सबसे अधिक बार आईपीएल का खिताब जीत पाई है। मुंबई लीग में पांच बार की चैंपियन टीम है।

    आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड-

    एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी , महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसांडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.