क्लीन हिटर है... शिवम दुबे की तूफानी बैटिंग पर दिल हार बैठे धोनी

Updated on 18-04-2023 09:00 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बीते सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। लेकिन अंत में जीत येल्लो आर्मी चेन्नई सुपर किंग्स की ही हुई। इस मुकाबले में सीएसके के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 27 गेंद में 52 रन की गजब पारी खेली, जिसके कायल खुद कप्तान एमएस धोनी भी हो गए। उन्होंने दुबे की मैच के बाद जमकर सरहाना की।

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दुबे ‘क्लीन हिटर’ है और उसे बस खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है । चेन्नई ने छह विकेट पर 226 रन बनाने के बाद आठ रन से जीत दर्ज की। धोनी ने कहा ,‘दुबे क्लीन हिटर है और लंबा है । वह स्पिनरों को अच्छे से खेल सकता है । उसे खुद पर भरोसा रखना होगा कि वह बीच के ओवरों में रन बना सकता है क्योंकि उसके पास प्रतिभा है ।’ शिवम दुबे ने आरसीबी के खिलाफ 192 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, जिसमें उनके बल्ले से 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले थे।

उन्होंने कहा ,‘जब भी आप 220 के आसपास स्कोर बनाते हैं तो बल्लेबाजों को लगातार आक्रामक खेलना होता है । मैं विकेट के पीछे से इसे बेहतर देख सकता हूं कि कब क्या बदलाव आता है । अगर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अच्छी राय दे रहे हैं तो मेरे लिये यह बहुत अच्छा है । डैथ ओेवरों में युवाओं को संभालना चुनौतीपूर्ण होता है । वे सभी काफी मेहनत कर रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘ आखिरकार यह टीम का खेल है और कोचों को सुनिश्चित करना है कि गेंदबाज अच्छी रणनीति पर काम करें ।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.