धोनी से हो गई भूल! सीएसके से निकलते ही यह खिलाड़ी बरसा रहा है आग, विजय हजारे में जड़ दिए 4 शतक

Updated on 20-11-2022 04:08 PM
बेंगलुरू: हाल ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए टीम से कई खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला लिया था। रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ी में तमिलनाडु के एन जगदीशन का नाम भी शामिल था। हालांकि सीएसके से अब उनका संबंध खत्म हो गया लेकिन घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में वह अपनी बल्लेबाजी से कहर ढा रहे हैं। तमिलनाडु के लिए खेलते हुए जगदीशन ने टूर्नामेंट में लगातार चौथा शतक जड़कर धमाल मचा दिया है।
जगदीशन की इस शानदार बल्लेबाजी से ही विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप सी मैच में तमिलनाडु ने हरियाणा पर 151 रन की विशाल जीत हासिल की। इस मैच में हरियाणा के कप्तान हिमांशु राणा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद तमिलनाडु ने जगदीशन के 128 रन (123 गेंद, छह चौके, छह छक्के) और साथ सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन के 67 रन (74 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसमें जगदीशन और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिये 151 रन की साझेदारी बनी। जगदीशन इस तरह कुमार संगकारा, अलविरो पीटरस और देवदत्त पडीक्कल के बाद लिस्ट ए पारियों में लगातार चौथा शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने आंध्र, छत्तीसगढ़ और गोवा के खिलाफ शतक बनाए थे।
हरियाणा के गेंदबाज तमिलनाडु के बल्लेबाजों को रोकने में जूझते नजर आये। सुदर्शन के बायें हाथ के स्पिनर निशांत सिद्धू की गेंद पर आउट होने से यह साझेदारी टूटी। बी अपराजित और बी इंद्रजीत जल्द ही मोहित शर्मा (43 रन देकर दो विकेट) का शिकार हो गये। अंशुल कंबोज ने जे कौशिक को आउट कर दिया।
पर जगदीशन ने ‘पावर हिटर’ शाहरूख खान (46 रन) के साथ मिलकर तेजी से 61 रन जोड़े। जवाब में हरियाणा की टीम ने दूसरे ओवर में दो रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ओपनर बल्लेबाज सीके बिश्नोई और युवराज सिंह क्रमश: संदीप वारियर (33 रन देकर दो विकेट) और एम मोहम्मद (37 रन देकर दो विकेट) का शिकार हुए।
हरियाणा इस खराब शुरूआत से नहीं उबर सका और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाकर 28.3 ओवर में 133 रन पर सिमट गया। ऑफ स्पिनर अपराजित तमिलनाडु के लिये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि आर सोनू यादव ने दो विकेट प्राप्त किये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.