धोनी या रोहित IPL में कौन है सर्वश्रेष्ठ कप्तान? जानिए सहवाग-भज्जी ने किसका लिया पक्ष

Updated on 18-02-2023 08:40 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के एम एस धोनी पर तरजीह दी क्योंकि पिछले 15 वर्षों में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पांच ट्राफियां जीती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक चार आईपीएल ट्राफियां जीत पायी हैं जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पांच ट्रॉफी जीतकर सबसे सफल टीम है।
सहवाग ने आईपीएल के 15 साल के जश्न के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘नंबर आपको सबकुछ बयां कर देते हैं। देखिये एम एस धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव था और फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने। रोहित शर्मा का कप्तानी का पहला अनुभव मुंबई इंडियंस के साथ था और वहीं से उनकी सफलता की यात्रा शुरू हुई।’
    उन्होंने कहा, ‘इसलिए वह (रोहित) श्रेय दिए जाने का ज्यादा हकदार है। ऐसा सौरव गांगुली की तरह ही है, वह भारतीय टीम के कप्तान बने और उन्होंने नयी और अलग चीजें आजमायीं। उनकी कप्तानी में भारत नंबर एक वनडे टीम बना। इसलिये मेरी पसंद रोहित शर्मा हैं।’ हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया।


    हरभजन ने कहा, ‘मैं अपना वोट धोनी को दूंगा क्योंकि पहले ही साल से वह एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले। उन्होंने फ्रेंचाइजी को सफल बनाने में बड़ी भूमिका अदा की। जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उठायी, वह अद्भुत है। अन्य कप्तानों ने भी अच्छा किया है और टूर्नामेंट जीते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मेरा वोट धोनी को जाएगा।’

    उन्होंने कहा, ‘अगर आप ट्रॉफियों को देखें तो रोहित शर्मा ने पांच ट्रॉफियां जीती हैं जबकि एम एस धोनी के नाम चार ट्रॉफी रही हैं। मैं दोनों टीमों के लिए खेला हूं। मेरा दिल अब भी मुंबई इंडियंस के लिये धड़कता है क्योंकि मैं इसके लिए 10 साल तक खेला लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में बिताए गए दो वर्षों ने मुझे काफी कुछ सिखाया।’


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.