मेगा नीलामी से पहले चेन्नई पहुंचे धोनी

Updated on 28-01-2022 08:00 PM

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले चेन्नई पहुंच गये हैं। माना जा रहा है कि धोनी अगले माह होने वाली नीलामी के लिए टीम की रणनीति बनायेंगे। सीएसके ने इस 15वें सत्र के लिए  धोनी के अलावा रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली सहित चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। जडेजा को 16 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। वहीं मोइन को 8 करोड़ रुपये जबकि गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में टीम के साथ बनाये रखा है।

गौरतलब है कि सीएसके के पास एक अच्छी टीम बनाने के लिए मेगा नीलामी में 58 करोड़ रुपये रहेंगे।

 धोनी ने पिछले सत्र में आईपीएल नीलामी को लेकर कहा था कि उसे एक ऐसी टीम बनानी है जो  कम से कम अगले 5-10 साल तक खेले। उन्होंने कहा था, यह मेरे बारे में सीएसके के लिए खेलने के बारे में नहीं है, यह सीएसके के लिए सबसे अच्छा है कि कौन उसके लिए लंबे समय तक खेल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.