राजस्थान के सामने फेल हुआ 'धोनी रिव्यू सिस्टम', माही ने लंबे समय बाद लिया गलत DRS

Updated on 28-04-2023 07:16 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2023 में आज यानी 27 अप्रैल को राजस्थाल रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 37वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में होम टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जोकि अब तक काफी असरदार भी साबित हुआ है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने मिलकर आरआर की पारी की धमाकेदार शुरुआत की। खासकर जायसवाल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चेन्नई के गेंदबाजों के होश उड़ दिए। वहीं इस आतिशी पारी के दौरान एक गेंद आकर सीधा यशस्वी के पैड पर लगी, जिसके बाद कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
धोनी ने लिया गलत डीआरएस

क्रिकेट के मैदान पर ऐसा बहुत कम बार देखने को मिला है जब महेंद्र सिंह धोनी ने रिव्यू लिया हो और खिलाड़ी आउट ना हुआ हो। लेकिन काफी लंबे समय के बाद राजस्थान और चेन्नई के मैच में ऐसा देखने को मिला। दरअसल, आरआर की पारी का चौथा ओवर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महीश तीक्षणा डाल रहे थे। तीक्षणा के ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर थे। उस गेंद को जायसवाल स्वीप करना चाहते थे। लेकिन वह कर नहीं पाए और गेंद सीधा जाकर उनके पैड पर लगी। ऐसे में सीएसके ने जमकर अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इसके बाद धोनी ने फौरन डीआरएस ले लिया। गौरतलब है कि जायसवाल नॉट आउट रहे। यह देख हर कोई हैरान रह गया।

सबको लग रहा था कि अगर माही ने रिव्यू लिया है तो आउट ही होगा, लेकिन इस बार धोनी चूक गए। बता दें कि धोनी के डीआरएस इतने स्टीक होते हैं कि उन्हें 'डिसिशन रिव्यू सिस्टम' नहीं बल्कि 'धोनी रिव्यू सिस्टम' कहा जाता है। बहरहाल, आज मैदान पर साबित हुआ कि धोनी भी इंंसान ही हैं, उनसे भी गलती हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.