धोनी अलग कप्तान थे, अश्विन की खरी-खरी, रोहित की कैप्टेंसी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग पर उठाए सवाल

Updated on 23-06-2023 07:38 PM
नई दिल्ली: भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवाए भले ही कई हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इसकी टीस प्लेयर्स के दिलों में अबतक कायम है। खासतौर पर रविचंद्रन अश्विन, जिन्हें पहले टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन से बाहर किया और फिर उन्हें भारत को 209 रन से करारी शिकस्त झेलते भी देखा गया। इस हार के साथ भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार और लंबा हो गया। अब अश्विन ने एक इंटरव्यू में कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कमेंट किया है।

बीते दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल से भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने कुल 61 शिकार किए हैं। यूट्यूब चैनल शो पर अश्विन ने पैट कमिंस की तारीफ करते हुए कहा, 'बधाई ऑस्ट्रेलिया! यह एक जबरदस्त फाइनल था। लाबुशेन लगातार काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे, यह भी कंगारुओं के पक्ष में गया।'

इसके बाद अश्विन ने भारतीय टीम पर आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का एक और मौका गंवाने को लेकर सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर बात की, जहां ज्यादातर लोग धोनी पर पोस्ट कर रहे थे, जिन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई थी। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने बताया कि धोनी की सफलता के पीछे का कारण चुनी गई टीम में खिलाड़ियों को दी गई सुरक्षा की भावना थी।

दो सप्ताह में यह दूसरी बार है जब अश्विन ने किसी खिलाड़ी के मन में 'सुरक्षा की भावना' पैदा करने के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे प्रशंसकों से सहानुभूति है, लेकिन कोई खिलाड़ी रातों-रात नहीं बदलता। हममें से बहुत से लोग एमएस धोनी के नेतृत्व के बारे में बात करते हैं। उसने क्या किया? उन्होंने चीजों को काफी सरल रखा। मैंने माही की कप्तानी में कई साल खेला। वह 15 की एक टीम चुनते थे। फिर उन्हीं 15 को अगले स्क्वॉड में में भी मौका देते थे। उनकी एक ही प्लेइंग इलेवन साल भर खेलती थी। एक खिलाड़ी के लिए सुरक्षा की भावना बहुत महत्वपूर्ण है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.