चेपक स्टेडियम में ही खेलेंगे धोनी अपना अंतिम मैच

Updated on 28-11-2021 08:52 PM

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह अपना अंतिम टी20 मैच चेन्नई में ही खेलेंगे। आईपीएल में सीएसके को चार बार जीत दिलाने वाले धोनी को उनके प्रशंसक चेपक स्टेडियम में ही अपनाविदाई मैचखेलते हुए देखना चाहते हैं। धोनी ने यहां एक समारोह में कहा कि मैंने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच रांची में खेला था। इसलिए अब मैं अपना अंतिम टी20 मैच चेन्नई में खेलना चाहता हूं पर यह कब होगा यह पक्के तौर पर नहीं बता सकता।

पिछले दिनों हुए इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, बीसीसीआई सचिव जय शाह भी उपस्थित थे। धोनी ने कहा कि टीम को जो भी सफलता मिली है।  वह पूरी तरह से सीएसके के प्रशंसकों की वजह से है, जो तमिलनाडु से बाहर और भारत की सीमाओं से बाहर भी हैं। हम जहां भी खेलते हैं भले ही बेंगलुरू हो, जोहानिसबर्ग हो या फिर दुबई, हमें उनका पूर्ण समर्थन मिला है। यहां तक की हमारे खराब दौर में भी, जब हम आईपील में दो साल अच्छा नहीं कर सके और इस दौरान जब सोशल मीडिया पर सीएसके के बारे में सबसे ज्यादा बात की गयी तब भी प्रशंसकों का उसे साथ मिला।

धोनी ने कहा कि भरोसा बरकरार रखने से आईपीएल 2021 में टीम मजबूती से वापसी करने में सफल रही जबकि 2020 में टीम का सफर काफी खराब रहा था वह  प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘2008 से हमारा प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, जब यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आयी थी। लेकिन 2020 हम आईपीएल के अगले चरण के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके थे।’’

धोनी ने कहा, ‘‘इससे हमें फ्रेंचाइजी के वास्तविक चरित्र की परीक्षा लेने का मौका मिला। इसने हमें खिलाड़ियों और प्रशंसकों के सम्मान हासिल करने का मौका दिया। क्योंकि हम कहते हैं कि हम परिणाम में नहीं प्रक्रिया में भरोसा रखते हैं और 2020 में परिणाम हमारे पक्ष में नहीं गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें लोगों का सम्मान मिला। हमने मजबूती से वापसी की और हम इस साल खिताब जीतने में सफल रहे। ’’ धोनी ने साथ ही साथी क्रिकेटरों और बीसीसीआई के प्रशासकों को उनके प्रयासों के लिये शुक्रिया कहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.