न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम ग्यारह में नजर आ सकते हैं धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी शार्दुल

Updated on 28-10-2021 09:22 PM

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर को होने वाले मैच में भारत की अंतिम ग्यारह में बदलाव नजर सकते हैं। इसी के तहत ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिल सकती है। शार्दुल ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था और टीम मेंटोर महेन्द्र सिंह धोनी के वह पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं।

शार्दुल के अलावा अनुभवी स्पिनर आर अश्विन भी अंतिम ग्यारह का हिस्सा बन सकते हैं। भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसके लिए यह मैच जीतना जरुरी है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम का करारा झटका लगा है।विराट कोहली अंतिम बार टी20 टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं और ऐसे में वह जीत के साथ कप्तानी को अलविदा कहना चाहेंगे। पूर्व कप्तान धोनी टीम के मेंटोर हैं, ऐसे में वह भी टीम को एक बार फिर जीत की राह पर लाना चाहेंगे। भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखकर भी उसमें होने वाले बदलावों के संकेत मिल रहे हैं।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया के अभ्यास की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं हैं, जिसमें सभी खिलाड़ी चार-चार के ग्रुप में कैच अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें विराट , अश्विन, शार्दुल और वरुण चक्रवर्ती नजर रहे हैं। शार्दुल जिस गंभीरता से मैदान पर अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं उसको देखकर लग रहा है कि ऑलराउंडर के तौर पर उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। वहीं एक अन्य तस्वीर में युवा बल्लेबाज इशान किशन भी क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करते नजर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और ऐसे में इस मैच में उनको जगह मिलना मुश्किल है। टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी पूरी तरह से फिट हो गये हैं और वह गेंदबाजी करते हुए भी दिखे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.