धोनी की पोस्ट- अपनी टीम बना रहा हूं:रैना बोले- ऑल द बेस्ट, यूजर ने कहा- मेरा भाई ऑलराउंडर है, चांस दे दो

Updated on 23-05-2024 12:18 PM

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी खुद की टीम बना रहे हैं। 42 साल के धोनी ने बुधवार को एक सोशल पोस्ट में लिखा- 'छलांग लगाने का समय...यह वह करने का समय है, जो मायने रखता है। मैं अपनी खुद की टीम शुरू कर रहा हूं।'

धोनी की इस पोस्ट पर पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर सुरेश रैना ने उन्हें ऑल द बेस्ट माही भाई भी कहा। धोनी की इस पोस्ट को ढाई लाख यूजर्स शेयर कर चुके हैं। इसमें अब तक 96 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है, तो कोई अगले सीजन में भी खेलने की अपील कर रहा है।

एक यूजर ने तो अपने भाई को टीम में शामिल करने की सिफारिशे भी की। उसने लिखा कि मेरा भाई पेस बॉलिंग ऑलराउंडर है, उसे भी मौका दे दो। हालांकि, उनकी इस पोस्ट को एक कार के एड के तौर पर देखा जा रहा है।

रांची में बाइक चलाते दिखे थे
धोनी 2 दिन पहले रांची में बाइक चलते दिखे थे। सोमवार को सोशल मीडिया में धोनी का एक वीडियो पोस्ट हुआ, जिसमें वे अपनी पसंदीदा यामहा Rx-100 बाइक में घूमते नजर आ रहे हैं।

यश दयाल के ओवर में जमाया था 110 मीटर का छक्का
धोनी ने 4 दिन पहले 18 मई को बेंगलुरु के गेंदबाज यश दयाल के ओवर में 110 मीटर का छक्का जमाया था, हालांकि वे CSK को प्लेऑफ में पहुंचाने में नाकाम रहे थे। धोनी ने 13 बॉल पर 3 चौके और एक छक्के के सहारे 25 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले को बेंगलुरु ने 27 रन से जीता था।

सीजन में 220.54 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
धोनी ने मौजूदा सीजन के 14 मैचों में 161 रन बनाए। उन्होंने 220.54 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। धोनी ने सीजन में 14 चौके और 13 छक्के जमाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.