धोनी की सैलरी सबसे कम, केएल राहुल सबसे महंगे कप्तान, किस कैप्टन को कितने पैसे मिलते हैं

Updated on 25-02-2023 11:02 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। शेड्यूल आ चुका है। 31 मार्च से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ओपनिंग मैच होगा। फ्रैंचाइजी ने कमर कस ली है। सीनियर प्लेयर्स बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बिजी हैं तो बाकी खिलाड़ी बेंगलुरु में कैंप अटेंड कर रहे हैं। कंगारुओं के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आईपीएल की तैयारियां शुरू होगी। इस बीच आईपीएल 2023 से जुड़ा एक मजेदार फैक्ट भी सामने आया है। जहां केएल राहुल सबसे महंगे कप्तान हैं जबकि धोनी की सैलरी सबसे ज्यादा है।
जी हां! ये सच है बीता एक साल केएल राहुल के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। आईपीएल ऑक्शन में वह सबसे हॉट प्लेयर थे, जिन्हें हर टीम अपने साथ जोड़ने और कप्तान बनाने में लगी थी। पंजाब किंग्स छोड़ने के बाद उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदी और कप्तान बनाया। आईपीएल 2023 में राहुल की फीस 17 करोड़ रुपये है।

    1. केएल राहुल (17 करोड़, LSG)
    2. रोहित शर्मा (16 करोड़, MI)
    3. हार्दिक पंड्या (15 करोड़, GT)
    4. संजू सैमसन (14 करोड़, RR)
    5. श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़, KKR)
    6. एमएस धोनी (12 करोड़, CSK)

    बुरी फॉर्म से गुजर रहे राहुल

    आईपीएल में भले ही केएल राहुल का भाव ज्यादा हो। उनकी टीम अपने पहले ही सीजन में टॉप-4 तक पहुंची थी। राहुल का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक ही था। उनके बल्ले से रन निकले थे, लेकिन उसके बाद से तो भयंकर बुरी फॉर्म से गुजर रहे हैं। टीम में जगह पर ही सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं।

    IPL 2023 का शेड्यूल
    इस बार लीग राउंड में 70 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 18 डबल हेडर शामिल हैं। टूर्नामेंट अपने परिचित होम एंड अवे फॉर्मेट में वापस आ गया है, जिसमें सभी 10 दलों को सात मैच अपने घर पर और सात मुकाबले बाहर खेलने हैं। टूर्नामेंट में हमेशा की तरह 2 ग्रुप ही हैं। ए में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, आरसीबी, गुजरात टाइटंस को रखा गया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.