आज भी कायम है धोनी का वही क्रेज़, 7 समंदर पार कर माही को देखने आया उनका फैन, न्यूयॉर्क से पहुंचा बैंगलोर

Updated on 18-04-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा आज भी उतना ही ही है जितना उनके रिटायर होने से पहले था। माही के चाहने वाले उनकी सिर्फ एक-एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से मैदान में आते हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में फैंस आईपीएल में धोनी को खेलता देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। माही की दीवानगी उनके सिर चढ़कर बोलती है। इसका उदाहरण हमें बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी देखने को मिला।
धोनी को देखने न्यूयॉर्क से बेंगलुरु पहुंचा उनका फैन

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का महा मुकाबला बीते सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बैंगलोर का होम ग्राउंड होने के बावजूद स्टैंड्स में चेन्नई को सपोर्ट करने फैंस भारी मात्रा में आए हुए थे। मैदान में काफी पीली जर्सी नजर आ रहीं थी, जिसकी सिर्फ एक ही वजह थी। वो थी एमएस धोनी। माही की वजह से ही सीएसके को पूरे भारत में जमकर प्यार मिलता है।

ऐसे में चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी का एक जबरा फैन भी मौजूद था। जो सिर्फ माही को देखने सात समुंदर पार कर बेंगलुरु आया था। वह धोनी को देखने न्यूयॉर्क से बेंगलुरु आया था। उस फैन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
चेन्नई ने महज 8 रन से जीता मैच

बैंगलोर और चेन्नई के बीच बीते सोमवार को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला, जिसमें सीएसके 8 रन से जीत गई। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। ऐसे में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बोर्ड पर लगा दिए। किंग्स को यहां तक पहुंचाने में डिवॉन कॉनवे (83) और शिवम दुबे (52) ने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी निर्धारित 20 ओवर में 218 रन बना पाई और 8 रन से मैच हार गई। बैंगलोर के लिए कप्तान डुप्लिसिस और ग्लेन मैक्सवेल दोनों ने विध्वंसक अर्धशतक जड़ा था। लेकिन दोनों ही अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.