ध्रुव राठी ने Dhurandhar 2 को बताया 'बकवास', आदित्‍य धर को 'BJP प्रचारक', लोग बोले- मिर्ची लग गई?

Updated on 20-03-2026 01:25 PM
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के दिमाग में जहर घोल रहे हैं। साथ ही की तुलना आतंकी संगठन ISIS से कर दी थी। अब उन्होंने 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी टारगेट किया है। यह फिल्म 18 मार्च को प्रिव्यू शोज के साथ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। पर ध्रुव राठी ने इस पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब दर्शक डायरेक्टर आदित्य धर को 'बीजेपी के प्रोपेगेंडिस्ट यानी प्रचारक के रूप में देखेंगे।

ध्रुव राठी का आदित्य दर और 'धुरंधर 2' पर निशाना

ध्रुव राठी ने आदित्य धर और उनकी 'धुरंधर 2' पर निशाना साधते हुए अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिस पर यूजर्स के भी काफी कमेंट्स आ रहे हैं। ध्रुव राठी ने लिखा, 'मैंने तीन महीने पहले आदित्य धर को बीजेपी का प्रचारक कहा था। अब सबको पता चल जाएगा। पिछली फिल्म में तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रचार किया था, लेकिन इस बार उन्होंने ओवरकॉन्फिडेंस में आकर हद से ज्यादा प्रोपेगैंडा फैला दिया। याद है मैंने कहा था कि एक अच्छी तरह बनी प्रोपेगेंडा फिल्म ज्यादा खतरनाक होती है। अब तो यह अच्छी तरह से बनाया हुआ भी नहीं रहा।'

आदित्य धर को बताया BJP प्रचारक तो यूजर्स भड़के

ध्रुव राठी के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'जब भी कोई तुम्हारी बात को चुनौती देता है, तुम उसे प्रोपेगैंडा बताने लगते हो। यह बात उनके बारे में कम और तुम्हारे बारे में ज्यादा बताती है।'

'पता चल गया तुम भारत के पक्ष में हो या पाकिस्तान के'

एक यूजर का कमेंट है, 'मेंटल रीहेबिलिटेशन सेंटर पर हुए बर्बर हमले में 400 से अधिक लोगों की जान लेने के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ एक भी पोस्ट नहीं किया, लेकिन तुम इस बात से बहुत दुखी हो कि आदित्य धर ने पाकिस्तान को बेनकाब करने और उसे बदनाम करने वाली फिल्म बनाई है। अब यह बिल्कुल क्लियर हो गया है कि तुम किसके पक्ष में हो- भारत के या पाकिस्तान के।'

'जो तुम्हारे नजरिए से मेल नहीं खातीं वो प्रोपेगैंडा'

एक यूजर ने ट्वीट किया, 'तो अब जिस भी फिल्म से तुम सहमत नहीं, वो प्रोपेगैंडा बन जाती है? ध्रुव राठी तुमने यह बात महीनों पहले कही थी। लेकिन किसी बात को महज नाम दे देने से वो सच नहीं बन जाती। असल विश्लेषण कहां है? कौन सा हिस्सा तथ्यात्मक रूप से गलत है, और वास्तव में किस बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है? वास्तविक घटनाओं, स्ट्रगल या राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित फिल्में हमेशा से बनती रही हैं, और सिर्फ इसलिए कि वो तुम्हारे नजरिए से मेल नहीं खातीं, उन्हें प्रोपेगैंडा कहना एक कमजोर तर्क है। यह कहना कि यह 'पहले यह हल्का-फुल्का था' और अब 'क्लियर' है... किसी ऑब्जेक्टिव विश्लेषण से ज्यादा तुम्हारे निजी पक्षपात को दर्शाता है। और विडंबना यह है कि हर उस चीज के लिए 'प्रोपेगैंडा' शब्द का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना, जिससे तुम असहमत हो, असल में लोगों को गुमराह करता है। अगर तुम्हारे पास तथ्य हैं, तो उन्हें दिखाएं, नहीं तो यह एक वास्तविक आलोचना के बजाय एक पहले से निर्धारित नैरेटिव जैसा लगता है।'

आदित्य धर ने 'धुरंधर' को प्रोपेगैंडा कहने वालों को दिया था करारा जवाब

वहीं, जब 'धुरंधर' ने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था, तो आदित्य धर ने किसी का भी नाम लिए बिना ध्रुव राठी समेत उन सभी लोगों को निशाने पर लिया था, जो उनकी फिल्म को प्रोपेगैंडा बता रहे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'धुरंधर' की हो रही तारीफ वाली कुछ पोस्ट शेयर की थीं। उनमें से एक पोस्ट में लिखा था, 'दिल्ली के एक युवा डायरेक्टर, उसकी एक्टर्स और तकनीशियंस की टीम ने सुनामी ला दी है। भारतीय सिनेमा में इतिहास दोबारा लिखा जा रहा है। जो रिलीज के पहले हफ्ते में कॉर्पोरेट बुकिंग का रोना रो रहे थे, वो अब चुप बैठे हैं। एक वीडियो बनाने वाले ने हाल ही फिल्म की आलोचना की थी और वो खुद अपने खिलाफ चली आलोचना की सुनामी में बह गया।'

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

'धुरंधर 2' की बात करें, तो यह बॉक्स ऑफिस गर्दा उड़ा रही है। जहां पहले पार्ट ने देशभर में करीब 895 करोड़ कमाए थे, वहीं वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। अब कुछ ऐसी ही उम्मीद 'धुरंधर 2' से लगाई जा रही है। 'धुरंधर 2' ने रिलीज के दो दिनों में ही 172.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 145.55 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.