डायबिटीज मरीजों को इन फलों को खाने से बचना चा‎हिए

Updated on 19-10-2021 09:28 PM

नई दिल्ली डाक्टरों द्वारा डायबिटीज के मरीजों को फल खाने के लिए कहा जाता है क्योंकि फलों से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन कुछ ऐसे फल भी हैं जिनके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को बचना चाहिए क्योंकि यह खून में शुगर का लेवल बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं यह कौन से फल हैं जिनसे डायबिटीज के रोगियों को परहेज करना चाहिए।


पाइनएप्पल यानी अनानास में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसीलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है और ऐसे में शुगर का लेवल भी बढ़ जाता है। अगर आप पाइनएप्पल खाना बेहद पसंद करते हैं तो ऐसे में सिर्फ फल ही खाएं, इसके जूस का सेवन करें, क्योंकि जूस में पाया जाने वाला ग्लूकोज शरीर में जाकर अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।

अंगूर बहुत से लोगों को खाना बहुत पसंद है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। दरअसल अंगूर में शुगर लेवल हाई होता है, जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाता है। आम में भी चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ाती है। डायबिटीज के मरीज अगर अधिक मात्रा में आम खाते हैं तो इससे उन्हें हार्ट संबंधी बीमारी या स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। चीकू में शुगर लेवल बहुत अधिक होता है।


इसके सेवन से ब्लड में शुगर अचानक बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को अधिक समस्या हो सकती है। चीकू में कैलोरी भी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है जो शुगर लेवल बढ़ाने में जिम्मेदार होती है। ऐसे में डायबिटीज मरीजों को चीकू का फल या इसका जूस लेने से बचना चाहिए। डायबिटीज के मरीज अपने भोजन में ऐसी चीजों को बिल्कुल भी शामिल करें जिनसे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

 हाई कैलोरी फूड जैसे चावल, आलू से परहेज करें। शरीर में डायबिटीज की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। समय पर भोजन करें। ज्यादा देर तक भूखे रहें, इससे डायबिटीज के मरीजों को चक्कर आना या बेहोश होना जैसे लक्षण हो सकते हैं। रोज नियमित रूप से सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना चाहिए। इससे शरीर में हॉर्मोन्स संतुलित रहते हैं।


तनाव होने पर भी डायबिटीज अनियंत्रित हो सकती है, इसलिए स्ट्रेस से बचें। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसे नियंत्रित किया जा सकता है लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। डॉक्टरों की मानें तो डायबिटीज को जड़ से नहीं मिटाया जा सकता है, लेकिन कुछ चीजों का ध्यान रखकर इसके खतरे से बचा जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल से खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रह सकती है जबकि शरीर को सक्रिय रखने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.