तानाशाह किम ने ‘अपनी शैली’ में महामारी रोकथाम अभियान चलाने का दिया आदेश

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
उत्तर कोरिया के नागरिकों को नहीं लगाने देगा वैक्सीन सियोल (ईएमएस)। कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग ने अपनी तरीके से इस समस्या का समाधान खोजा है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से कुछ विदेशी कोविड-19 रोधी टीकों की पेशकश को ठुकराने के बाद अधिकारियों को ‘अपनी शैली’ में महामारी रोकथाम अभियान चलाने का आदेश दिया। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को ज्ञात हुआ कि गुरुवार को पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान किम ने कहा कि अधिकारियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि महामारी की रोकथाम के लिए कड़े उपाय करना सर्वोपरि है, जिसमें जरा भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।’ केसीएनए ने बताया कि वायरस की रोकथाम के लिए तकनीकी उपायों, सामग्री और स्वास्थ्यकर्मियों की योग्यता बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए किम ने महामारी से अपनी शैली में निपटने का निर्देश दिया।
किम इससे पहले उत्तर कोरिया के लोगों से कोविड-19 की पाबंदियों के लंबे समय तक बने रहने को लेकर तैयार रहने का आह्वान कर चुके हैं और उन्होंने बिगड़ती अर्थव्यवस्था एवं खाद्यान्न संकट के बावजूद सीमाओं के बंद रहने का संकेत दिया। उत्तर कोरिया ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कड़े पृथक-वास नियम लागू किए हैं और सीमाओं को बंद किया है, हालांकि संक्रमण मुक्त होने के उसके दावों को संदेह की नजर से देखा जाता है। यूनिसेफ ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने उसे आवंटित करीब 30 लाख साइनोवैक टीके को उसके बजाय गंभीर रूप से प्रभावित देशों को देने का प्रस्ताव दिया। यूनिसेफ अपनी कोवैक्स पहल के तहत टीकों को खरीदकर प्रभावित देशों को आपूर्ति करता है। उत्तर कोरिया को कोवैक्स पहल के तहत एस्ट्राजेनेका टीके की खुराक मिलने वाली थी जिसमें देरी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.