उत्तर कोरिया के पूर्व नेता की बरसी पर तानाशाह का विचित्र फरमान, लोगों के हंसने या खुश होने पर लगाई पाबंदी

Updated on 17-12-2021 09:09 PM

प्योंगयांग।  उत्तर कोरिया के वर्तमान शासक किम जोंग उन के विचित्र फरमान की पूरी दुनिया में चर्चा है। दरअसल, उत्तर कोरिया शोक मना रहा है। यह शोक है उसके पूर्व नेता किम जोंग इल के 10वीं बरसी का। पूर्व लीडर के निधन के 10 साल पूरे होने पर उत्तर कोरिया की जनता पर 11 दिनों की पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान देश के लोग हंस सकते हैं और ही शराब पी सकते हैं। सरकारी अधिकारियों ने किम जोंग इल के निधन की याद में लोगों को किसी भी तरह की खुशी जाहिर करने का सख्त आदेश दिया है।

किम जोंग इल ने उत्तर कोरिया पर 1994 से 2011 तक शासन किया, जब उनकी मृत्यु हो गई थी। खबरों के मुताबिक किम जोंग इल के बाद उनके तीसरे और सबसे छोटे बेटे किम जोंग उन ने देश की कमान संभाली। अब उनके निधन के 10 साल पूरे होने पर उत्तर कोरिया के लोगों को 11 दिनों का 'सख्त' शोक मनाने का आदेश दिया गया है। इस दौरान कोई भी हंसकर या शराब पीकर अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकता। सिनुइजू शहर के एक निवासी ने बताया कि शोक अवधि के दौरान हम शराब सेवन, हंसना या दूसरी खुशनुमा गतिविधियां नहीं कर सकते हैं।

किम जोंग इल की मृत्यु 17 दिसंबर को हुई थी इसलिए इस दिन कोई भी सामान खरीदने के लिए बाजार नहीं जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक इतिहास में जो लोग शोक के दौरान शराब का सेवन करते या खुशी मनाते पाए गए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वैचारिक अपराधी के रूप में सजा दी गई। अधिकारी उन्हें पकड़कर ले गए और फिर वे दोबारा कभी नजर नहीं आए। रिपोर्ट के मुताबिक शोक के दौरान अगर किसी के परिवार में कोई निधन हो जाता है तब भी उसे तेजी से रोने की अनुमति नहीं होती और वे शव को शोक खत्म होने के बाद ही बाहर लेकर जा सकते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान लोग अपना जन्मदिन नहीं मना सकते।

 एक दूसरे सूत्र ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को लोगों पर लगातार नजर रखने के लिए कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पर्याप्त दुखी हैं। उत्तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग इल की मौत 17 दिसंबर 2011 को 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हो गई थी। उन्होंने 17 साल देश पर शासन किया। उत्तर कोरिया में हर साल यह शोक मनाया जाता है जो 10 दिनों का होता है। लेकिन इस बार उनकी मौत के 10 साल पूरे होने पर यह 11 दिनों का होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.