'सैयारा' में अनीत पड्डा ने ईशा मालवीय को किया था रिप्लेस? 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस ने खोली पोल, बताया क्या है सच
Updated on
13-08-2025 02:43 PM
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम ईशा मालवीय ने आखिरकार उन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वो अहान पांड की 'सैयारा' के लिए पहली पसंद थीं। बाद में उनकी जगह अनीत पड्डा को कास्ट किया गया था। अब ईशा ने इन खबरों का खंडन किया है और लोगों से 'फर्जी' खबरें ना फैलाने की अपील की है।
ईशा मालवीय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सैयारा' में अपनी कथित कास्टिंग के बारे में एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मीडिया पेजों को क्या हो गया है? प्लीज फर्जी खबरें फैलाना बंद करें दोस्तों। फिल्म तक बात पहुंच गई और मुझे ही नहीं पता।'
'शेकी' के कारण सुर्खियों में छाईं ईशा
ईशा इन दिनों अपने गाने 'शेकी' के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। मराठी भाषा में होने के बावजूद अपने म्यूजिक और हुक स्टेप के कारण इस गाने में पूरे भारत में धूम मचाई। लोगों ने खूब रील बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'सैयारा' फिल्म ने भारत में दो हफ्तों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में ये 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
अहान और अनीत का डेब्यू
अहान और अनीत दोनों ने इस मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। उनकी पहली फिल्म ने ऐसी शानदार कमाई की है, जो कि अक्सर देखने को नहीं मिलता है। दोनों रातोंरात स्टार्स बन चुके हैं। फिल्म के गानों ने भी खूब धूम मचाई हुई है, जोकि नंबर वन ट्रेंड हो रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…