अमेरिका के F- 35 के डिजाइन की चोरी करके चीन ने बनाया नया स्टील्थ फाइटर जेट J-35 को देख उठे सवाल, समझें
Updated on
08-11-2024 04:34 PM
बीजिंग: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) ने अपनी स्टील्थ फाइटर तकनीक की प्रगति दिखाई है। चीन ने हाल ही में पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट जे-35ए का अनावरण किया। चीन के इस जेट को देखकर कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अमेरिका के एफ-35 लाइटनिंग II से काफी मिलता जुलता है। 12 से 17 नवंबर तक चलने वाले चीन इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी में इसे दिखाया जाएगा। चीन की वायुसेना के उपकरण विभाग ने घोषणा की है कि J-35A एयर शो का हिस्सा होगा।
J-35 एक मल्टीरोल मध्यम आकार का स्टील्थ लड़ाकू विमान है। चीनी मीडिया के मुताबिक इस जेट के दौ संस्करण हैं। एक वायुसेना के लिए वहीं दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनाती के लिए है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेट को सर्विस में शामिल करने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। चीन में फाइटर जेट को जे-20 स्टील्थ फाइटर जेट के पूरक के रूप में देखा जा रहा है, जो पहले से ही सर्विस में है।
F-35 की खासियत
चीन के इस फाइटर जेट में अमेरिकी जेट जैसी समानता है। इस कारण इसकी तुलना अमेरिका के लॉकहीड मार्टिन की ओर से विकसित F-35 लाइटनिंग II से की जा रही है। F-35 के तीन संस्करण हैं। F35A जो पारंपरिक टेक-ऑफ और लैंडिंग करते हैं। F-35B जो शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग करते हैं। वहीं F-35C को एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए बनाया गया है। F-35 को रडार पर खोज पाना मुश्किल है। एडवांस्ड सेंसर, इन्फॉर्मेशन फ्यूजन और नेटवर्क कनेक्टिविटी से लैस है। यह सिंगल सीट, सिंगल इंजन वाला सुपरसोनिक और लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है।
क्या है चीन के जेट की खासियत
हालांकि F-35 के विपरीत J-35A में जुड़वा इंजन लगा है। एक अंतर यह भी कि F35 का शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग का संस्करण भी है। चीनी लड़ाकू विमान के पास यह क्षमता नहीं है। चीन का जेट F-35 की तुलना में ज्यादा चिकना और पतला लगता है। द वार जोन की रिपोर्ट के मुताबिक डीएसआई इनलेट्स, कैनोपी और बुनियादी कॉन्फिगरेशन समान हैं।
दोनों के अंतर को देखते हुए माना जा रहा है कि चीन ने या तो डिजाइन की नकल की या उसने विमान से जुड़ा डेटा चुराया। हालांकि पोर्टल ने कहा कि चीन F-35 को कॉपी नहीं कर सकता, क्योंकि यह दुनिया की सबसे जटिल मशीनों में से एक है।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…