क्या वाकई हीथ स्ट्रीक की कैंसर से हो गई मौत? जानें महान क्रिकेटर की इस खबर का पूरा सच

Updated on 23-08-2023 01:43 PM
Heath Streak Alive: बुधवार को सुबह ही खबर आई कि जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक की 49 साल की उम्र में मौत हो गई है। इसकी जानकारी उनके साथ खेल चुके जिम्बाब्वे के ही तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि दुख भरी खबर आ रही है कि हीथ स्ट्रीक नहीं रहे। जिम्बाब्वे क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर। आपके साथ खेलना काफी यादगार रहा। हम मेरा बॉलिंग स्पेल खत्म होगा तो मिलते हैं।

क्या सही में हुई स्ट्रीक की मौत?

हीथ स्ट्रीक कैंसर से जूझ रहे हैं लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है। इसकी भी पुष्टि हेनरी ओलंगा ने ही की। उन्होंने अपने पूरे ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उससे बात की। थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बहुत जिंदादिल हैं दोस्तों।

क्रिकेट जगत ने दुख भी जताया

हीथ स्ट्रीक की मौत पर क्रिकेट जगत ने दुख व्यक्त करना शुरू कर दिया था। उनके खिलाफ खेल चुके भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ ही वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले ने सोशल मीडिया पर स्ट्रीक को श्रद्धांजलि दी। लेकिन मौत की खबर झूठी निकलने के बाद उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए।

मई में आई थी कैंसर की खबर

हीथ स्ट्रीक कैंसर से जूझ रहे हैं इसकी जानकारी मई में आई थी। बताया गया था कि 49 साल के स्ट्रीक को लीवर में लेवल-4 का कैंसर हुआ है। उनकी हालत बेहद खराब है। तब जिम्बाब्वे के खेलमंत्री ने ट्वीट किया था, 'हीथ स्ट्रीक अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। परिवार यूके से दक्षिण अफ्रीका जा रहा है। लगता है कि अब कोई चमत्कार ही उन्हें बचा पाएगा। दुआएं जारी हैं।' इसके बाद परिवार की ओर से भी एक बयान जारी किया गया था, 'हीथ को कैंसर है और दक्षिण अफ्रीका में सबसे सम्मानित ऑन्कोलॉजिस्ट में से एक उनका इलाज कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.