मैक्सिकन हसीना को ऋतिक ने गिफ्ट किया था वैनिटी वैन, सुजैन ने छोड़ा था घर, गलतफहमी बनी तलाक की वजह?

Updated on 02-02-2026 06:00 PM
ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के उन खूबसूरत कपल में से एक हुआ करता था दो पर्दे पर दिखने वाले किसी हीरो-हिरोइन की जोड़ी से कम नहीं दिखते थे। फिर साल 2013 में ऋतिक के अनाउंसमेंट ने सबको हैरान कर दिया। ये घोषणा दोनों के रिश्ते खत्म करने के बारे में थी और हर कोई यही जानना चाह रहा था कि आखिर उनके बीच हुआ क्या। 14 साल का प्यार भरा रिश्ता इस कदर खत्म हुआ कि जिसमें से अब इमोशंस गायब हैं और एक पैरेंट्स वाली अंडरस्टैंडिंग रह गई है। हालांकि, जिस समय ये रिश्ता टूटा उस समय एक मैक्सिकन एक्ट्रेस बारबरा मोरी को लेकर भी चर्चा काफी तेज थी।

कहते हैं जहां पूरी दुनिया की लड़कियां ऋतिक के लिए दीवानी हुआ करती थीं वहीं उनके दिल पर सुजैन राज किया करती थीं। 14 साल की शादीशुदा जिंदगी और दो क्यूट बेटों के साथ इस रिश्ते ने आखिरकार साल 2014 को दम तोड़ दिया। उन दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच इस अलगाव की वजह कोई और नहीं बल्कि मैक्सिकन एक्ट्रेस बारबरा मोरी हैं। कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस के प्रति ऋतिक के आकर्षण ने उनकी शादीशुदा लाइफ का तबाह कर दिया।

ऋतिक ने सुजैन के साथ रिश्ता खत्म होने को लेकर किया अनाउंस

ऋतिक और सुजैन का रिश्ता खत्म होने की घोषणा दिसंबर 2013 में उनकी 13वीं शादी की सालगिरह से एक सप्ताह पहले ऑफिशियल की गई थी। ऋतिक ने एक बयान में कहा, 'सुजैन ने मुझसे अलग होने और हमारे रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। यह पूरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है।' बता दें कि तलाक एक साल बाद, 1 नवंबर 2014 को मुंबई की फैमिली कोर्ट में फाइनल हो गया।

बारबरा मोरी के साथ ऋतिक का कथित रिलेशनशिप

हालांकि, इस अनाउंसमेंटे के दौरान पहले से ही उनके अलग होने की खबरें थीं। इन चर्चाओं के बीच सुजैन अपने बच्चों को साथ लेकर अपने माता-पिता के घर में रहने चली गई थीं। शादीशुदा रिश्ते में चल रही उठापटक के बीच ऐसी अटकलें थीं कि फिल्म के सेट पर बारबरा मोरी के साथ ऋतिक के कथित रिलेशनशिप ने इतना तनाव पैदा किया था।

एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपये की मांग की थी?

वहीं दूसरी तरफ सुजैन की अपने दोस्त अर्जुन रामपाल के साथ बढ़ती नजदीकी को लेकर भी चर्चाएं खूब थीं। इस तलाक को बॉलीवुड के सबसे चर्चित और महंगे तलाकों में से एक माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुजैन ने शुरुआत में तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन समझौता 380 करोड़ रुपये पर हुआ, जिसे ऋतिक ने पब्लिकली गलत करार दिया था।

अफेयर की अफवाहों के कारण सुजैन ने उनका घर छोड़ दिया?

फिल्मी गलियारों में इसे लेकर चर्चा थी कि ऋतिक रोशन द्वारा बारबरा मोरी को दिया गया महंगा तोहफा उनके और सुजैन खान के तलाक की वजह बन गया। खबरें थीं कि बारबरा मोरी के साथ ऋतिक के प्रफेशनल रिश्ते ने उनकी और सुजैन की पर्सनल लाइफ में तबाही ला दी। दोनों उन दिनों फिल्म 'काइट्स' में साथ काम कर रहे थे और उनके साथ ऋतिक की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बारबरा के साथ ऋतिक के अफेयर की अफवाहों के कारण सुजैन ने उनका घर छोड़ दिया।

बारबरा को ऋतिक ने दिया था वैनिटी वैन गिफ्ट

चर्चा थी कि ऋतिक ने बारबरा का बॉलीवुड में जोरजार स्वागत किया था और उन्हें एक महंगा तोहफा भी दिया। खबरों के मुताबिक, ऋतिक ने उन्हें एक आलीशान वैनिटी वैन गिफ्ट की जिसकी कीमत तब करीब 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच थी।

राकेश रोशन ने बेटे और बहू के इस टूटते रिश्ते पर बातें की थीं

इससे पहले एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने बेटे और बहू के इस टूटते रिश्ते पर बातें की थीं। उन्होंने खुलासा किया था कि सुजैन और ऋतिक एक गलतफहमी के कारण अलग हो गए। उन्होंने कहा था कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनके बीच एक गलतफहमी हो गई जिसे वे सुलझा नहीं पाए। हालांकि, सुजैन और ऋतिक का एक-दूसरे के परिवार के साथ आज भी वैसा ही गहरा रिश्ता है।

'उनके बीच गलतफहमी हुई '

उन्होंने कहा था, 'जो कुछ भी हुआ, वो उस कपल के बीच की बात है। मेरे लिए सुजैन, सुजैन ही है। उन्हें प्यार हुआ, उनके बीच गलतफहमी हुई और उन्हें ही इसे सुलझाना होगा। हमारे लिए, वह हमारे घर आई थी और आज भी वह हमारे घर का हिस्सा है।'

कोर्ट में तलाक के बाद ऋतिक ने सबसे पहले क्या किया था

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने कहा था कि कोर्ट में तलाक के बाद उनके बेटे ने सबसे पहले क्या किया था। राकेश रोशन ने बताया कि कोर्ट में तलाक के तुरंत बाद ऋतिक कार से बाहर निकले और उन्होंने सबसे पहले सुजैन के लिए कार का दरवाजा खोला।

सुजैन और ऋतिक एक गलतफहमी के कारण अलग हो गए

राकेश रोशन ने कहा था, 'सुजैन और ऋतिक एक गलतफहमी के कारण अलग हो गए। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनके बीच एक गलतफहमी हो गई जिसे वे सुलझा नहीं पाए।'

ऋतिक की लाइफ में सबा और सुजैन की लाइफ में अर्सलान

ऋतिक रोशन और सुजैन खान दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। ऋतिक जहां एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं वहीं सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नए रिश्ते में हैं। इनकी आपसी बॉन्डिंग कुछ इस तरह की है कि ये चारों वकेशन पर भी साथ जाया करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.