यूं ही नहीं खेले 100 से ज्यादा टेस्ट, ईशांत शर्मा ने राहुल तेवतिया को सिखाया क्या होता है अनुभव का मतलब

Updated on 03-05-2023 07:52 PM
अहमदाबाद: टी20 यानी फटाफट क्रिकेट, कुछ गेंदों में ही यहां खेल बदल जाता है। इसी वजह से इसे युवाओं का खेल भी कहा जाता है। माना जाता है कि सीनियर खिलाड़ी इस खेल की स्पीड को पकड़ नहीं पाते हैं। लेकिन आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कुछ अलग ही स्थिति है। अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद ईशांत शर्मा दिखा रहे हैं कि अनुभव का मतलब क्या होता है। खेल की परिस्थिति कैसी भी हो, अगर अनुभव आपके पास है तो युवा जोश को भी शांत कर सकते हैं। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में 105 टेस्ट खेलने वाले ईशांत शर्मा ने सबसे बेहतरीन फिनिशर में शामिल राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) के सामने आखिरी ओवर में 12 रन डिफेंड कर लिया।

ईशांत के काम आया अनुभव

राहुल तेवितिया ने 19वें ओवर में एनरिच नोर्तजे के खिलाफ लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के मारे थे। आखिरी ओवर में 12 रनों की जरूरत थी। उनका साथ हार्दिक पंड्या दे रहे थे। ऐसे में यह लक्ष्य आसानी से हासिल होता दिख रहा था। लेकिन ईशांत शर्मा के इरादे कुछ और थे। पिछले सीजन उन्हें आईपीएल में खेलने का भी मौका नहीं मिला था।

पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने उनके खिलाफ 2 और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। फिर स्ट्राइक पर राहुल तेवितिया आए। तेवतिया ने तीनों छक्के लेग साइड में मारे थे। ऐसे में ईशांत ने उन्हें पहली गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर यॉर्कर लेंथ पर फेंकी। वह तेवतिया के बल्ले पर भी नहीं लगी। अगली गेंद तेवतिया आगे वाली ही उम्मीद कर रहे थे। वह ऑफ स्टंप के बाहर चले गए लेकिन ईशांत ने गेंद पटक दी। राहुल तेवतिया ने शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले से ऊपरी हिस्से में लगने के बाद एक्स्ट्रा कवर के हाथों में चली गई।

राशिद ने 2 गेंद पर 3 रन बनाए

ईशांत शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर राशिद खान उनके सामने थे। इसपर वह सिर्फ 3 ही रन बना पाए। इस तरह ईशांत शर्मा ने आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और अपनी टीम को 5 रनों से जीत दिला दी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 130 रन बनाए थे। यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली का डिफेंड किया गया सबसे छोटा टारगेट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.