रोहित शर्मा के कंधे पर बंदूक रखकर गौतम गंभीर से निकाली दुश्मनी? पाकिस्तानी शाहिद अफरीदी का यह बयान तो देखिए

Updated on 09-12-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बीच एक दूसरे को निशाने बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार मैदान पर भिड़ंत हुई है। क्रिकेट से संन्यास के बाद दोनों एक दूसरे पर सोशल मीडिया पर जरिए निशाना साधते आए हैं। इसके साथ ही इंटरव्यू में भी एक दूसरे की आलोचना की है। अब अफरीदी ने एक बार फिर गौतम गंभीर पर निशाना साधा है।

रोहित और विराट का सपोर्ट किया

शाहिद अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए गौतम गंभीर पर हमला बोला है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, 'यह सच है कि विराट और रोहित भारतीय बैटिंग लाइन-अप की रीढ़ हैं और जिस तरह से उन्होंने हाल की वनडे सीरीज में खेला है, उसे देखकर भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि वे 2027 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं। आपको इन दोनों स्टार्स को बचाकर रखना होगा और जब भारत किसी कमजोर टीम के खिलाफ खेल रहा हो तो वे कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं और विराट के साथ रोहित को आराम दे सकते हैं।'
वहीं गौतम गंभीर को लेकर शाहिद अफरीदी ने कहा- जिस तरह से गौतम ने अपना काम शुरू किया, ऐसा लगा कि उन्हें लगता था कि जो वह सोचते और कहते हैं, वही सही है। लेकिन कुछ समय बाद यह साबित हो गया कि आप हमेशा सही नहीं होते।

रोहित ने तोड़ा था अफरीदी का रिकॉर्ड

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था। रोहित शर्मा ने उनका विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित उनसे आगे निकले। अफरीदी ने इसपर कहा- रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं और यह रिकॉर्ड भी अब टूट गया है। मुझे खुशी है कि जिस खिलाड़ी को मैं हमेशा पसंद करता आया हूं, उसने यह रिकॉर्ड तोड़ा है। सबसे तेज सेंचुरी का मेरा रिकॉर्ड लगभग 18 साल तक रहा, लेकिन आखिरकार वह टूट गया। एक खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाता है और दूसरा खिलाड़ी आकर उसे तोड़ देता है। यही क्रिकेट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.