सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक के लिए दी अर्जी? एक्टर के वकील ने बताया सच, करीबी ने झगड़े पर किया बड़ा खुलासा

Updated on 23-08-2025 04:57 PM
गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। यह तक कहा गया कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। इसी बीच गोविंदा हाल ही एयरपोर्ट पर नजर आए और उन्होंने पपाराजी को फ्लाइंग किस दिए। गोविंदा को देखकर लगा ही नहीं कि उनके और सुनीता के बीच तलाक जैसा कुछ मामला चल रहा है। और अब एक्टर के वकील का बयान आया है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा पर दूसरी महिलाओं संग संबंध होने और क्रूरता का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की है, पर गोविंदा के वकील का कुछ और ही कहना है।

तलाक की खबरों पर यह बोले गोविंदा के वकील

गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने 'एनडीटीवी' से बात करते हुए तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'कोई केस नहीं। सब सैटल हो रहा है। ये सब लोग पुरानी चीजें उठा के डाल रहे हैं। अभी गणेश चतुर्थी आएगी, आपको सब साथ में नजर आएंगे। आप घर आइएगा।'

रिपोर्ट में दावा, सुनीता आहूजा ने यह आरोप लगा दायर की तलाक की याचिका

मालूम हो कि 'हॉटरफ्लाई' की एक रिपोर्ट में हाल ही दावा किया गया कि सुनीता आहूजा ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत गोविंदा पर अडल्टरी, क्रूरता और दूसरी महिलाओं संग संबंध होने का आरोप लगाते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। यह याचिका दिसंबर 2024 में दायर की गई थी। रिपोर्ट में दावा है कि गोविंदा को फैमिली कोर्ट ने 25 मई को तलब किया था, पर वो सुनवाई में नहीं पहुंचे। हालांकि, सुनीता कोर्ट में हर सुनवाई में पेश होती रहीं।

गोविंदा और सुनीता के करीबी ने किया झगड़े का खुलासा

वहीं, गोविंदा और सुनीता से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से कहा, 'उनकी शादी को 38 साल हो गए हैं। हर कपल की तरह, उनकी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। बताओ, ऐसा कौन सा कपल है, जिसके बीच मतभेद न हों? हां, उनके बीच झगड़े होते हैं। एकदम हिंसक लड़ाई भी होती है। मैं उनकी लड़ाई खुद देखी है। लेकिन वो कभी भी हमेशा के लिए अलग नहीं होंगे। लड़ाई के बाद गोविंदा अपने दूसरे बंगले में शिफ्ट हो जाते हैं और जब मामला शांत हो जाता है, तो वापस आ जाते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.