बुमराह को कप्तान बनाये जाने के बारे में नहीं सोचा : शास्त्री

Updated on 28-01-2022 08:09 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि उन्होंने कभी भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोच बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा। विराट कोहली के टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफे के बाद से ही रोहित शर्मा कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं।

 रोहित के अलावा  आर अश्विन , ऋषभ पंत और लोकेश राहुल के अलावा बुमराह भी एक दावेदार के तौर पर सामने आये हैं। इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कोच रहे शास्त्री ने कहा है कि उन्होंने कभी भी बुमराह को कप्तान बनाये जाने के बारे में नहीं सोचा।

शास्त्री ने कहा कि बुमराह को कप्तान दिए जाने के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय टीम में ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं पर भारत में एक तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम का कप्तान बनना बहुत कठिन है। एक तेज गेंदबाज को ऑलराउंडर की तरह होना चाहिए जिससे वह किसी भी हालात में खेले और आक्रामक बना रहे।

शास्त्री ने यह भी कहा कि उसे मैच जिताने के साथ ही विकेट भी लेने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक तेज गेंदबाज ज्यादा दिनों तक तभी कप्तानी कर पाया है जब वह कपिल देव, इमरान खान या फिर महान सर गारफील्ड सोबर्स जैसा ऑलराउंडर हो। इससे पहले बुमराह ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि अगर उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी का अवसर दिया जाता है तो यह उनके लिए सम्मान वाली बात होगी क्योंकि हर खिलाड़ी कप्तान बनना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.