टी10 जैसे छोटे प्रारुप में गेंदबाजी हुई कठिन : आदिल

Updated on 23-11-2021 07:11 PM

अबुधाबी इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद के अनुसार टी10 जैसे प्रारुप आने से गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ी हैं। आदिल के अनुसार छोटे प्रारुप में बल्लेबाज जोखिम लेकर कई नये शॉट खेलने है जिससे उन्हें गेंदबाजी करना और भी कठिन हो गया है।

 ऐसे में गेंदबाजों को अपना आत्मविश्वास बनाये रखना चाहिये क्योंकि एक या दो विकेट अगर उनको मिलते हैं तो मैच पलट जाता है। अबुधाबी 10 लीग में दिल्ली बुल्स की ओर से खेल रहे राशिद ने कहा, ‘इस उम्र में इस प्रारूप में खेलना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि आप सपाट पिच और छोटे मैदान में खेल रहे हैं।

 वहीं बल्लेबाजों के बल्ले की मोटाई बढ़ गई है, ऐसे में आपके खिलाफ बड़े शॉट लगाना उनके लिए और भी आसान हो गया है। अगर आपके खिलाफ लगातार दो मैचों में छक्के और चौके लगते हैं तो आपके दिमाग में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।'

उन्होंने कहा, ‘एक स्पिनर के रूप में सबसे अहम बात यह है कि आप आत्मविश्वास को बनाए रखे। मैच में बल्लेबाज पर हावी होने के लिए आपको अपनी गेंदबाजी में विविधता बनाये रखनी होगी। इसके लिए नेट अभ्यास के दौरान अच्छी तैयारी करनी होती है और मानसिक रूप से मजबूती बनाये रखनी होती है।' राशिद पिछले कुछ साल में सीमित ओवर के क्रिकेट में अहम खिलाड़ी बनकर उभरे है। उन्होंने दुनियाभर में फ्रेंचाइजी आधारित लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.