अली अब्बास की अपकमिंग फिल्म में जासूस के किरदार में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

Updated on 06-09-2021 05:05 PM
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। दिलजीत जल्द ही फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में दिलजीत जासूस 'शेरदिल' का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें दिलजीत के अलावा सुमित व्यास, बोमन ईरानी और बनिता संधू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का टाइटल 'डिटेक्टिव शेरदिल' रखा गया है। फिल्म में दिलजीत एक इन्वेस्टिगेटर की भूमिका में दिखाई देंगे। अली अब्बास ने खुद फिल्म की पटकथा लिखी है। 'डिटेक्टिव शेरदिल' एक शौकिया जासूस की कहानी है। इस थ्रिलर कॉमेडी फिल्म की पृष्ठभूमि क्राइम इन्वेस्टिगेशन पर बेस्ड है। बनिता फिल्म में दिलजीत के अपोजिट नजर आएंगी। बोमन और सुमित के किरदारों से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। अली अब्बास के सहयोगी रहे रवि छाबड़िया इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में शुरू हो चुकी है। अगले महीने तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.